X Update: एक्स को सुपर एप बनाकर चैन की सांस लेंगे एलन मस्क, जल्द शुरू होने वाली है पेमेंट सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

मुताबिक X में जल्द ही पेमेंट की सुविधा मिलने वाली है जिसके बाद आप X के जरिए ही किसी को पैसे भेज सकेंगे। एलन मस्क X को शॉपिंग एप भी बनाना चाहते हैं। कुछ दिन पहले ही X के जॉब वाले फीचर को पेश किया गया है।

X Tipped to Introduce Payments Service Soon to complete Elon Musk Everything App Vision
x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    X (पूर्व में Twitter) को एलन मस्क पूरी तरह से बदल देना चाहते हैं। यूआरएल को बदलकर उन्होंने ट्विटर का नामोनिशान खत्म तो कर ही दिया है, लेकिन अभी भी उन्हें चैन की सांस नहीं आ रही है। एलन मस्क X को एक सुपर एप बनाना चाहते हैं, हालांकि वे इसका नाम एवरीथिंग एप रख रहे हैं।

    X को एवरीथिंग बनाने के लिए एलन मस्क लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी भी यह अंतिम मुकाम पर नहीं पहुंचा है। चैटिंग से लेकर वीडियो-ऑडियो कॉलिंग तक लगभग सभी जरूरी फीचर्स X में आ ही गए हैं, लेकिन पेमेंट फीचर का आना अभी बाकी है।

    एक नई रिपोर्ट के मुताबिक X में जल्द ही पेमेंट की सुविधा मिलने वाली है जिसके बाद आप X के जरिए ही किसी को पैसे भेज सकेंगे। एलन मस्क X को शॉपिंग एप भी बनाना चाहते हैं। कुछ दिन पहले ही X के जॉब वाले फीचर को पेश किया गया है। एक रिसर्चर Nima Owji (@nima_owji) ने X के अपकमिंग पेमेंट फीचर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करके बताया है कि X पर पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग हो रही है और कुछ यूजर्स का इसका एक्सेस भी मिल गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें