Ask Grok: अब X में फ्री यूजर्स नहीं पूछ पाएंगे ग्रोक से सवाल, केवल पेड सब्सक्रिप्शन वालों को मिलेगी ये सुविधा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने ग्रोक एआई से सवाल पूछने की सुविधा फ्री यूजर्स के लिए खत्म कर दी है। एक्स पर अब केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन या उससे ऊपर के यूजर्स ही ग्रोक को टैग करके सवाल पूछ सकेंगे।

विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) ने अपने AI फीचर Grok AI से जुड़े Ask Grok टूल में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इस सुविधा को अब फ्री यूजर्स के लिए बंद कर दिया है। यानी अब केवल पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही X के थ्रेड्स में सीधे Grok से सवाल पूछ सकेंगे।
पहले यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध था। लोग किसी पोस्ट या थ्रेड में @grok टैग करके AI से सवाल पूछ सकते थे और कुछ ही सेकंड में जवाब मिल जाता था। लेकिन अब नई नीति के बाद यह सुविधा सिर्फ X Premium या उससे ऊपर के प्लान में शामिल होगी।
क्या है Ask Grok फीचर?
Ask Grok असल में xAI द्वारा बनाए गए एआई चैटबॉट Grok पर आधारित टूल है। इसका मकसद यूजर्स को लंबे और जटिल थ्रेड्स को जल्दी समझने में मदद करना था।
कई बार किसी पोस्ट के नीचे सैकड़ों कमेंट या रिप्लाई होते हैं। ऐसे में यूजर Grok से पूछ सकते थे कि पूरे थ्रेड का सार क्या है या किसी मुद्दे से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी क्या है। एआई पूरे डिस्कशन का विश्लेषण करके कुछ ही सेकंड में छोटा और स्पष्ट जवाब दे देता था। यूजर्स Ask Grok का इस्तेमाल किसी खबर की फैक्ट चेक करने के लिए भी करते थे।
यूजर्स पर क्या होगा असर
Ask Grok को पेड फीचर बनाए जाने के बाद अब फ्री यूजर्स के लिए एक्स में ग्रोक से सवाल पूछने की सुविधा खत्म हो जाएगी। हालांकि, प्रीमियम सब्सक्राइबर्स पहले की तरह इसका उपयोग कर सकेंगे और भविष्य में इसमें और नए एआई फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है।
AI पर बढ़ता फोकस
एक्स के मालिक एलन मस्क लंबे समय से प्लेटफॉर्म में एआई फीचर्स को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। ग्रोक इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए एक्स (X) को सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एआई आधारित जानकारी और चर्चा का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है।
- iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, जानिए कीमत
- LPG Vs Induction: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा बना सहारा, जानिए किसमें खाना बनाना है किफायती
- Samsung: सैमसंग के गैलेक्सी फोन में मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, नेटवर्क न होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज
- WhatsApp: 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल