रिंग में उतरा रोबोट, इंसान पर बरसाए मुक्के: बीजिंग रोबोट कॉन्फ्रेंस में चीनी तकनीक ने किया दुनिया को हैरान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 20 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

बीजिंग में शुरू हुए वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 में अनोखे ह्यूमनॉइड रोबोट्स छाए हुए हैं। इंसान से बॉक्सिंग लड़ने से लेकर डांस करने वाले रोबोट तक, आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच एक व्यक्ति से कुश्ती लड़ते हुए रोबोट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
world robot conference beijing 2026 unitree humanoid robot boxing with human viral video
रिंग में इंसान से लड़ता दिखा रोबोट - फोटो : ANI

    विस्तार

    चीन के बीजिंग शहर में बुधवार से 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही दर्शकों को तरह-तरह के रोबोट्स दिख रहे हैं। इस इवेंट में डांस करने वाले रोबोट्स से लेकर बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स लोगों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस रोबोट कॉन्फ्रेंस में 3,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के पेश होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसमें चीन से बाहर की कोई कंपनी शामिल नहीं हुई है।

    बॉक्सिंग करता हुआ रोबोट ने खींचा ध्यान

    • बुधवार को इस इवेंट का मुख्य आकर्षण बॉक्सिंग करता हुआ एक रोबोट रहा। बताया जा रहा है कि यह रोबोट चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री (Unitree) का ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे कंपनी ने कई तरह के काम को करने के लिए विकसित किया है। यह रोबोट बॉक्सिंग रिंग में एक इंसान के साथ कुश्ती लड़ता दिखा।
    • रोबोट मूव्स को देखकर आसानी से अंदाजा लगा सकता है इसे बॉक्सिंग के लिए ट्रेन किया गया है। इस दौरान रोबोट ने प्रतिद्वंद्वी को घूंसे मारने की कोशिश की। रोबोट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    वीडियो हो रहा वायरल

    यूएस में बैन हुए चाइनीज रोबोट्स

    • यह कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हो रहा है, जब कुछ ही सप्ताह पहले अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए विदेशों में निर्मित नए ह्यूमनॉइड रोबोट और पावर इनवर्टर के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इस कदम को मुख्य रूप से चीन को निशाना बनाने वाली कार्रवाई के तौर पर देखा गया।
    • यह प्रतिबंध घर साफ करने वाले रोबो क्लीनर और चार पैरों वाले रोबो डॉग से लेकर फैक्ट्री और घरों में काम आने वाले कई तरह के रोबोट्स के आयात पर भी लागू होता है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने अत्याधुनिक रोबोट से साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अन्य जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया है।

    रोबोट ने बनाया सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड

    • चीन में वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस की शुरुआत से कुछ दिनों पहले ही यूनिट्री ने सबसे तेज दौड़ने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। कंपनी ने इसे ‘सुपरमैन’ नाम दिया है। दावा है कि यह रोबोट सिर्फ 12.66 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 45.6 किमी/घंटा) की अधिकतम रफ्तार से दौड़ ही नहीं लगा सकता, बल्कि खड़े-खड़े दो मीटर (लगभग 6.6 फीट) तक छलांग भी लगा सकता है।
    • यूनिट्री ने दावा किया कि इस रोबोट ने धरती पर इंसानों द्वारा अभी तक बनाए गए सभी स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस रोबोट ने अब तक के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट को भी पछाड़ दिया है, जिनका रिकॉर्ड 12.42 मीटर प्रति सकेंड था।

    18 हजार ह्यूमनॉइड रोबोट बेच चुकी है कंपनी

    • यूनिट्री बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी ह्यूमनॉइड रोबोट निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने बताया कि जुलाई तक वह अलग-अलग मॉडल के करीब 18,000 ह्यूमनॉइड रोबोट बना और डिलीवर कर चुकी है।
    • इन रोबोट्स को दौड़ने, डांस करने और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया है। यही वजह है कि कंपनी की नई तकनीक निवेशकों और रोबोटिक्स उद्योग दोनों की नजर में बनी हुई है।
    • कंपनी का कहना है कि यह अभी केवल शुरुआत है, आने वाले महीनों में इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए इनके प्रदर्शन में और अधिक सुधार लाया जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें