iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp लाया कमाल के फीचर्स, साइलेंस अननोन कॉलर के साथ मिलेंगे ये तीन नए बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

WhatsApp अब iOS यूजर्स को पुराने आईफोन से नए आईफोन में मैसेज, मीडिया और सेटिंग्स सहित चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने की सुविधा दे रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp rolls out new features for iPhone users chat transfer silence unknown callers and more
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो प्लेटफॉर्म पर लुक और सिक्योरिटी को बढ़ाता है। WhatsApp ने ट्रांसफर चैट फीचर के साथ-साथ साइलेंस अननोन कॉलर फीचर और कई नए फीचर अपडेट को जारी किया है। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि व्हाट्सएप iOS पर एप वर्जन 23.14.79 जारी कर रहा है। नए अपडेट में यूजर्स एक्सपीरियंस और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि आईओएस के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप अपडेट में क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं।

    व्हाट्सएप अब iOS यूजर्स को पुराने आईफोन से नए आईफोन में मैसेज, मीडिया और सेटिंग्स सहित चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने की सुविधा दे रहा है। यह सुविधा iOS 15 और उसके बाद के वर्जन पर व्हाट्सएप के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने स्टीकर ट्रे को भी नए लेआउट के साथ फिर से डिजाइन किया है, जिससे यूजर्स के लिए स्टिकर ढूंढना और भेजना आसान हो जाता है। यूजर्स अब कीवर्ड से भी स्टिकर सर्च कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें