फ्रांस की WhatsApp को कड़ी चेतावनी, फेसबुक से डाटा शेयरिंग 30 दिन में बंद करे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp ordered to stop sharing user data with Facebook by France
WhatsApp

    फ्रांस की प्राइवेसी एजेंसी CNIL ने WhatsApp को कड़ी चेतावनी दी है। एजेंसी ने व्हाट्सऐप से कहा है कि वह स्वामित्व कंपनी फेसबुक के साथ यूजर्स का डाटा शेयर करना बंद करें। इसके लिए एजेंसी ने व्हाट्सऐप को 1 महीने का वक्त भी दिया है।

    CNIL ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी का सिक्योरिटी के तौर पर डाटा को शेयर करना मान्य है लेकिन बिजनेस के लिए यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं है। वहीं एजेंसी ने कहा है कि व्हाट्सऐप ने कभी भी अपने यूजर्स को यह नहीं बताया है कि वह बिजनेस के लिए उनके डाटा का इस्तेमाल कर सकती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है

    साथ ही यूजर्स के पास इससे बचने का कोई ऑप्शन भी ऐप में नहीं है जो कि यूजर्स की निजता का उल्लंघन है। इससे पहले जर्मनी ने भी फेसबुक से व्हाट्सऐप डाटा शेयरिंग को बंद करने को कहा था, वहीं यूके में फेसबुक ने आदेश के बाद व्हाट्सऐप डाटा शेयर करना बंद भी कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि यह मामला पिछले साल ही चल रहा है जब व्हाट्सऐप की प्राइवेसी अपडेट हुई थी। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी के मुताबिक कंपनी सिक्योरिटी और विज्ञापन के लिए व्हाट्सऐप यूजर्स के डाटा का इस्तेमााल कर सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें