डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए Twitch पर अकाउंट बनाया, जानें इसके बारे में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 12 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Joins Amazon's Twitch Platform
Donald Trump on Twitch - फोटो : twitch

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ट्वीच (Twitch) को भी ज्वाइन कर लिया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब अमेजन ट्वीच पर भी आ गए हैं। उन्होंने 2020 चुनाव प्रचार के लिए ट्वीच पर अपना अकाउंट बनाया है। आइए जानते हैं ट्वीच के बारे में...

    अमेजन ट्वीच एक लाइव स्ट्रीमिंग का प्लेटफॉर्म है जो कि वीडियो गेम प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ट्वीच को अमेजन ने साल 2014 में 970 मिलियन डॉलर यानी करीब 68 अरब रुपये में खरीदा था। ट्वीच पर 1.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

    विज्ञापन

    खुद ट्वीच ने डोनाल्ड के अपने प्लेटफॉर्म पर आने की पुष्टि की है। ट्वीच पर डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट वेरिफाई भी हो चुका है और उसपर अब तक उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स भी बन गए हैं। ट्रंप दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर पर वह अक्सर अपनी सरकार के नीतिगत फैसले के संबंध में जानकारी देते और विरोधियों की आलोचनाओं को जवाब देते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रम्प लोकप्रियता की बात करें तो ट्विटर पर ट्रंप के 6.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि 1.4 करोड़ लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 2.59 करोड़ लोग उन्हें फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें