कोविड-19 के टीके संबंधी गलत जानकारी तुरंत हटाएगा Twitter

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Dec 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Twitter to remove wrong information related to covid 19 vaccine
Twitter covid 19 vaccine - फोटो : Amar Ujala

    ट्विटर ने कहा है कि वह अपनी साइट से कोविड-19 टीके से संबंधी गलत जानकारी हटाना आरंभ करेगा। वायरस के वास्तविक नहीं होने का दावा करने वाली, टीके के प्रभाव संबंधी दावों का खंडन करने वाली और टीकाकरण का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने या नियंत्रित करने के लिए किए जाने के बेबुनियाद दावे करने जैसी पोस्ट को हटाया जाएगा।

    ट्विटर ने कहा कि वह अगले बुधवार से नई नीति लागू करेगा। यदि लोग नियमों का उल्लंघन करके ट्वीट करते हैं, तो उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा। फेसबुक और यूट्यूब ने भी टीकों संबंधी गलत जानकारी हटाने की घोषणा की है।

    विज्ञापन

    ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं, जब अमेरिका में कोविड-19 का टीका लगना आरंभ हो गया है, जो कि देश के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। ऐसे में कई लोग टीकाकरण को लेकर हिचकिचा रहे हैं और कई लोग टीकों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को तीन लाख के पार हो गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Twitter ने हाल ही में अपने लाइव स्ट्रीमिंग एप Periscope को बंद करने का फैसला लिया है। ट्विटर ने कहा है कि Periscope का इस्तेमाल अब बहुत ही कम हो रहा है। ऐसे में इस एप पर मेहनत करना बेकार है। बता दें कि ट्विटर ने साल 2015 में Periscope को खरीदा था। ट्विटर ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि Periscope को मेंनटेन रखना अब मुश्किल हो रहा है, जबकि इसका इस्तेमाल ना के बराबर रह गया है।

    ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में Periscope का इस्तेमाल बहुत कम हुआ है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म को आज इसी हालत में छोड़ना एक सही फैसला है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। Periscope एप को मार्च 2021 तक एपल के एप स्टोर से हटा दिया जाएगा, हालांकि Periscope के जरिए जो लाइव स्ट्रीमिंग हुई है, वे प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेगी। उन्हें डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें