Twitter में आया नया अपडेट, अब फोटो, वीडियो के साथ कर सकेंगे री-ट्वीट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 May 2019 01:18 PM IST
Twitter Now Lets You Retweet With GIFs, Images, Videos, here have a look
Twitter update

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म को और खास बनाने के लिए नया अपडेट जारी किया है। ट्विटर के इस नए अपडेट के बाद पूरी दुनिया के करीब 326 मिलियन यानि 32.6 करोड़ ग्राहकों को फोटो, वीडियो और GIFs फाइल के साथ री-ट्वीट करने की सुविधा दी है।

    ट्विटर का नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए लॉन्च हो गया है। ऐप के अलावा यह फीचर ट्विटर के मोबाइल वेब वर्जन पर भी उपलब्ध हो गया है। हालांकि कंपनी ने डेस्कटॉप वर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने नए अपडेट की जानकारी सोमवार को दी है।

    नए अपडेट की जानकारी देते हुए ट्विटर के एक अधिकारी ने द वर्ज से कहा, 'हमने महसूस किया कि किसी भी यूजर के लिए यह मुश्किल है कि वह किसी री-ट्वीट में मौजूद कंटेंट को आसानी से समझ सके। ऐसा हमारे लंबे लेआउट के कारण होता है। इस समस्या के समाधान के लिए हमने मूल ट्वीट को एक छोटो बॉक्स में रख दिया है और मीडिया के लिए पूरी जगह दी है।'

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही ट्विटर ने जनवरी-मार्च के दौरान निलंबन के बाद फिर से नए अकाउंट खोलने के कारण एक लाख अकाउंट निलंबित कर दिए हैं। यह तादाद पिछले साल से 45 फीसदी ज्यादा है। ट्विटर ने बताया कि 24 घंटे में आपत्तिजनक अकाउंट की रिपोर्ट मिलते ही 3 गुना ज्यादा कार्रवाई हुई। कंपनी का कहना है कि इस साल की शुरुआत से ही उसने आपत्तिजनक सामग्री को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें