Facebook ऐप में आया मोबाइल रिचार्ज का फीचर, जानें कैसे करता है काम ?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 19 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Now you can recharge mobile via Facebook Android App
facebook

    डाटा लीक विवाद के बीच फेसबुक ने भारत में मोबाइल रिचार्ज का फीचर पेश किया है। अब भारत के एंड्रॉयड फेसबुक यूजर्स फेसबुक ऐप से ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, हालांकि यह फीचर आईफोन वालों के लिए कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। फेसबुक के इस फीचर का कड़ा मुकाबला पेटीएम, फ्रीचार्ज, एयरटेल ऐप, वोडाफोन ऐप और मोबिक्विक जैसे ऐप से होगा। तो आइए जानते हैं कि कैसे करता है यह फीचर काम और कैसे आप कर सकेंगे रिचार्ज?

    फेसबुक ऐप से कैसे करें रिचार्ज?

    Facebook Mobile Number Recharge
    Facebook Mobile Number Recharge

    सबसे पहले फेसबुुक ऐप को अपडेट करें। अब ऐप खोलें और राइट साइड में दिख रहे तीन लाइनों (मीनू) पर क्लिक करें। अब आपको सबसे ऊपर Mobile Recharge का ऑप्शन मिलेगा। कई यूजर्स को यह Mobile Top-Up के नाम से भी यह फीचर दिख सकता है। इसके बाद आप अपना क्रेडिट कार्ड की डिटेल देकर रिचार्ज कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जल्द ही फेसबुक मैसेंजर में पेमेंट का फीचर आ रहा है जहां से यूजर्स मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे और फेसबुक के मार्केटप्लेस से शॉपिंग करके पेमेंट भी कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने मैसेंजर ऐप में पेमेंट फीचर अमेरिका, फ्रांस जैसे कई देशों में दिया है। अब इस फीचर को कंपनी भारत के लिए जारी करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें