Meta AI: ब्राजील में मेटा ने सस्पेंड किया अपना एआई टूल, यह है बड़ी वजह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jul 2024 12:57 PM IST
सार

ब्राजील में मेटा के 200 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। इसके अलावा भारत के बाद ब्राजील मेटा के व्हाट्सएप के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। बता दें कि पिछले महीने ही मेटा ने व्हाट्सएप और फेसबुक के लिए अपना पहला एआई टूल लॉन्च किया है।

Meta Decides To Suspend Its Generative AI Tools in Brazil Details here
Meta AI NEW - फोटो : Meta

    विस्तार

    मेटा प्लेटफॉर्म ने ब्राजील में अपने जेनरेटिव एआई टूल को बंद कर दिया है। मेटा ने बुधवार को कहा कि उसने व्यक्तिगत डाटा और एआई के संबंध में अपनी नई गोपनीयता नीति पर सरकार की आपत्तियों के जवाब में ब्राजील में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के इस्तेमाल को सस्पेंड कर दिया है।

    ब्राजील में मेटा के 200 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। इसके अलावा भारत के बाद ब्राजील मेटा के व्हाट्सएप के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। बता दें कि पिछले महीने ही मेटा ने व्हाट्सएप और फेसबुक के लिए अपना पहला एआई टूल लॉन्च किया है।

    इस महीने की शुरुआत में ब्राजील के राष्ट्रीय डाटा संरक्षण प्राधिकरण (एएनपीडी) ने देश में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को ट्रेंड करने के लिए व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल के लिए मेटा की नई गोपनीयता नीति की वैधता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया था।

    मेटा ने अपने एक बयान में कहा कि उसने टूल को निलंबित करने का निर्णय लिया है, जबकि वह जेनेरिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्राधिकरण के संदेह को दूर करने के लिए एएनपीडी के साथ बातचीत कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें