अब Instagram पर भी कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 02 May 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Instagram to get video calls announced at Facebook’s F8 conference
instagram video calls

    अगर आप एक Instagram यूजर्स हैं तो जल्द ही आपको वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है। फेसबुक के एफ8 2018 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसकी जानकारी दी। वीडियो कॉलिंग फीचर के अलावा इंस्टाग्राम को एक नई डिजाइन भी मिलने वाली है।

    इंस्टाग्राम का नया वीडियो चैट फीचर एक या इससे ज्यादा यूजर्स को एक साथ वीडियो चैट करने की सुविधा देगा। नए अपडेट के बाद आप वीडियो चैट के लिए कैमरे के नए आइकन पर टैप करना होगा।

    विज्ञापन

    कान्फ्रेंस के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि वीडियो चैटिंग के दौरान आप चैटिंग विंडोंज को मिनिमाइज कर सकेंगे और चैटिंग के साथ ही स्क्रॉल करके फीड भी देख सकेंगे। वीडियो चैट के अलावा Instagram के नए अपडेट के बाद यूजर्स एनिमल्स, नेल आर्ट और फ्रूट जैसे कई टॉपिक्स को फॉलो कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही इंस्टाग्राम के लिए आग्यूमेंट रियलिटी (AR) का सपोर्ट भी जल्द जारी होगा। बता दें कि WhatsApp में भी जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर आएगा जिसके जरिए एक साथ 4 लोग आपस में वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। ऐसे में व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में कड़ी टक्कर होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें