आपके जैसे वोटर्स को फंसाने के लिए कैसे होता है Facebook डाटा का इस्तेमाल?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Mar 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
How Facebook data Leaked by Cambridge Analytica can be used to acquire voters
facebook

    पिछले सप्ताह से ही फेसबुक के डाटा लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है। डाटा लीक के खुलासे के बाद से ही लगातार रिसर्च किए जा रहे हैं कि डाटा का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ, कैसे हुआ, कौन-कौन सी दूसरी कंपनियां इसमें शामिल हैं? इस खुलासे के बाद भारतीय राजनीति में भी भूचाल आ गया है। पहले नमो ऐप पर डाटा को दूसरे देशों के साथ शेयर करने का आरोप लगा, उसके बाद कांग्रेस के ऐप पर भी यही आरोप लगा। आनन-फानन में नमो ऐप की प्राइवेसी बदली और कांग्रेस ने तो ऐप को प्ले-स्टोर से ही हटा दिया, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर फेसबुक के डाटा का चुनावों कैसे इस्तेमाल होता है और डाटा के जरिए वोटर्स के मिजाज को कैसे बदला जा सकता है? आइए जानते हैं।

    फेसबुक डाटा से चुनाव प्रचार में कैसे मिलती है मदद?

    facebook
    facebook

    यह तो आप भी जानते हैं कि जिन बातों को आप भूल चुके हैं, उन्हें भी फेसबुक ने अपने पास संभालकर रखा है। आप क्या लाइक करते हैं, किस पार्टी के पेज को फॉलो करते हैं, किस नेता के बारे फेसबुक पोस्ट करते हैं, आप समाचार कहां से पढ़ते हैं और किस तरह की न्यूज आपको पसंद है? फेसबुक इन सभी जानकारियों का बारिकी से अध्ययन करता है।

    विज्ञापन

    कैसे होता है डाटा का इस्तेमाल?

    आपके डाटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल विज्ञापन के लिए होता है। आपकी फेसबुक पर पसंद और नापसंद के आधार पर फेसबुक आपको विज्ञापन दिखाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेज के फॉलो करते हैं तो आपको पीएम मोदी से संबंधित विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। वहीं अगर आप किसी कार, बाइक या अभिनेता को पसंद करते हैं उससे संबंधित खबरें विज्ञापन के रूप में आपकी टाइमलाइन पर दिखेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या कैंब्रिज एनालिटिका ने भी इसी प्रकार के डाटा का इस्तेमाल किया?

    facebook
    facebook

    जी नहीं, कैंब्रिज एनालिटिका ने इस तरह के डाटा का इस्तेमाल नहीं किया है। कैंब्रिज एनालिटिका ने एक ऐप के जरिए डाटा का इस्तेमाल किया है जिसका नाम है thisisyourdigitallife है। यह एक तरह का क्विज ऐप है। इस ऐप में फेसबुक के जरिए लॉगिन कराया जाता था और फिर आपसे निजी सवाल पूछे जाते थे। इस ऐप में जो प्रश्न पूछे जाते थे उनमें अधिकतर सवाल राजनीति से जुड़े होते थे। इन डाटा के माध्यम से फेसबुक पर आपको कई प्रकार के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ये विज्ञापन पहले सेव किए गए डाटा के आधार पर दिखाए जाते हैं जिनमें आपकी लोकेशन, रूची, राजनीतिक पक्ष शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें