अब पब्लिकली शेयर कर सकेंगे फेसबुक स्टोरीज

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Facebook Stories will now share public
Facebook Stories - फोटो : techcrunch

    फेसबुक ने अपने उस फीचर को में बड़ा बदलाव किया है जिसके लिए उस पर स्नैपचैट के फीचर कॉपी करने का आरोप लगा था। फेसबुक ने अपने स्टोरीज फीचर को अपडेट किया है। नए अपडेट के बाद फेसबुक स्टोरीज को पब्लिकली शेयर किया जा सकता है।

    बता दें कि फेसबुक ने मार्च में इस फीचर को लॉन्च किया था जिसे केवल दोस्तों के बीच ही शेयर किए जा सकता था। स्टोरीज 24 घंटे के लिए ही होती है। इस फीचर को सबसे पहले सोशल मीडिया रिसर्चर Carlos Gil ने नोटिस किया है। वहीं अब एक फेसबुक के अधिकारी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। जल्द ही फीचर के लिए अपडेट जारी किया कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    फेसबुक स्टोरी पब्लिकली कैसे करें शेयर?

    Facebook Stories
    Facebook Stories

    फेसबुक स्टोरी को पब्लिकली शेयर करने को लेकरTechCrunchके एक रिपोर्टर ने अपना एक्सपेरियंस शेयर किया है। उनके मुताबिक ऐप में ऐड स्टोरी पर क्लिक करें और वीडियो या फोटो पोस्ट करें। अब आपको तीन डॉट के साथ‘more’बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपकोEdit Story Settingsका विकल्प मिलेगा। वहां से आपFriendsयाPublicका चयन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें