RCom एक साल के लिए दे रहा है रोज 1GB डाटा, यह है प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
RCom Offers 1GB Per Day for a Year With New Wi Pod Dongle
RCom Bundle Offer

    रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने एक बड़े प्लान की घोषणा की है। इस प्लान के तहत पूरे एक साल तक रोज 1 जीबी डाटा 4जी डाटा मिलेगा। साथ में 3,200 रुपये की कीमत वाला वाई-फाई डोंगल वाई-पॉड फ्री में दिया जा रहा है।

    क्या है आरकॉम का 365 दिन वाला प्लान और कितनी ही कीमत?

    RCom Bundle Offer
    RCom Bundle Offer

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान डोंगल यूजर्स के लिए है। नया डोंगल खरीदने पर ग्राहकों के नया ऑफर दिया जा रहा है। आरकॉम के इस प्लान की कीमत 5,199 रुपये है। इसके तहत 3,200 रुपये की कीमत वाले वाई-फाई डोंगल वाई-पॉड को फ्री में दिया जा रहा है। इस प्लान को आप 500 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    अगर आप इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो आपको RCom-Eshop.com पर जाना होगा। यहां से आप डोंगल और खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एक प्रीपेड 4जी सिम कार्ड भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि आरकॉम के इस वाई-फाई डिवाइस को जेडटीई ने बनाया है। इसमें क्वॉलकॉम का एमडीएम 9307 प्रोसेसर, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 2300 एमएएच की बैटरी है जो 5 से 6 घंटे तक का बैकअप देगी। इस डोंगल के जरिए 31 डिवाइस को इंटरनेट दिया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें