फेसबुक ला रहा है डेटिंग फीचर, मैसेंजर से ही खोज सकेंगे मनचाहा लाइफ पार्टनर

फेसबुक पूरी दुनिया के यूजर्स को किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाने देना नहीं चाहता है, इसलिए फेसबुक लगातार कई सारे ऐसे फीचर्स लॉन्च कर रहा है ताकि लोग फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। इसी बीच खबर है कि फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग फीचर देने की तैयारी कर सकते हैं।
दरअसल Motherboard की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक यूजर को फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग ऐप टिंडर जैसा पॉपअप नोटिफिकेशन मिला है जिससे उम्मीद की जा रही है कि फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग फीचर की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः 30 रुपये से कम कीमत वाले 10 डाटा प्लान, मिलेंगे अनलिमिटेड फायदे
नोटिफिकेशन में लिखा है, '.... और 15 लोग इस सप्ताह आपसे मिलना चाहते हैं। अगर आप इनसे मिलना चाहती हैं तो YES पर टैक करें। जब तक आप एक-दूसरे को YES नहीं बोलते हैं, तब यह जानकारी प्राइवेट रखी जाएगी।' इसके बाद यूजर को मिलने वाले यूजर की फोटो भी मैसेंजर में दिखाई गई।
/cdn.vox-cdn.com/uploads/chorus_asset/file/9196671/1504803184122_image_1_1.jpeg?w=1600&q=80&dpr=1)
PC-acobe Dubé / Motherboard
यूजर ने बताया है कि ऐसा पॉपअप उसके और कनाडा में उसके कुछ दोस्तों को मिले हैं। वहीं फेसबुक ने एक वेबसाइट को दिए अपने बयान में कहा है कि ऐसी एक टेस्टिंग चल रही है और इस पर लोगों का फीडबैक लिए जा रहे हैं। फेसबुक ने बताया कि इसकी टेस्टिंग फिलहाल न्यूजीलैंड और टोरंटो में चल रही है।