डाटा लीक के बाद Facebook ने बदली पॉलिसी, यूजर्स को दिया पूरा कमांड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Facebook have changed the privacy and security settings after Cambridge Analytica data Leak
FACEBOOK Privacy

    फेसबुक ने कैंब्रिज ऐनलिटिका डाटा लीक के खुलासे के बाद अपनी प्राइवेसी पॉलिसी बदल दी है। इससे पहले फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने डाटा लीक पर माफी मांगते हुए फेसबुक में बड़े बदलाव करने की बात की थी। नई बदलाव के बाद अब आप फेसबुक ऐप में एक ही जगह से कई सिक्योरिटी और प्राइवेसी सेटिंग्स को अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

    इसके लिए फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप में एक प्राइवेसी शॉर्टकट नाम से बटन जोड़ा है। नए अपडेट के बाद आप उन विज्ञापनों पर भी कंट्रोल कर सकते हैं जो आपके सर्च और पसंद के आधार पर दिखाए जाते हैं। इसकी जानकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

    विज्ञापन

    उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'आप में से कई सारे लोग पूछ रहे हैं कि हम जो जानकारी फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं उसे कैसे कंट्रोल करें और उसे कैसे हटाएं। हमने हाल ही में आपकी सभी प्राइवेसी और सेटिंग्स को एक जगह कर दिया है और इसे हमने Privacy Shortcuts नाम दिया है। यहां से आप आसानी से अपनी प्राइवेसी अपने मन-मुताबिक बदल सकते हैं। साथ ही ऐप सेटिंग्स में जाकर आप जिस ऐप को चाहें रिमूव कर सकते हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें