ठीक 5 बजे ठप हुआ Facebook, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए परेशान रहे यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sun, 22 Mar 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
facebook down in India amid of coronavirus janta curfew by PM Modi
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील में जनता कर्फ्यू लगा है। जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और अन्य लोगों की हौसला आफजाई के लिए शाम को 5 बजे 5 मिनट तक थाली बजाना और शंखनाद करना था। लोग 5 बजे से पहले ही अपने घरों की बालकनी में थाली लेकर आ गए थे और बजाने लगे थे लेकिन लोग वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर पाए।

    दरअसल फेसबुक के अचानक से ठप होने के कारण वीडियो अपलोड करने में लोगों को काफी परेशानी हुई है। वहीं व्हाट्सएप में भी कुछ देर के लिए डाउनलोडिंग की समस्या आई थी। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक शाम 5 बजकर 06 मिनट से लेकर 5.51 मिनट तक फेसबुक डाउन रहा।

    विज्ञापन
    ठीक 5 बजे ठप हुआ Facebook, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए परेशान रहे यूजर्स

    इस दौरान 60 फीसदी लोगों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। 30 फीसदी लोगों को लॉगिन में समस्या हुई और 8 फीसदी लोग फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर पाए। खास बात यह है कि सबसे अधिक समस्या भारतीय यूजर्स को हुई। भारत के अलावा फ्रांस, स्पेन और पॉलेंड के यूजर्स को भी परेशानी हुई है, हालांकि फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें