अब फेशियल रिकॉग्निशन से अनलॉक होगा आपका फेसबुक अकाउंट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Facebook can unlock your account with facial recognition in upcoming days
Facebook facial recognition

    फेसबुक अब अपने यूजर्स के लिए फेशियल रिकॉग्निशन फीचर लाने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले समय में अगर आपका फेसबुक अकाउंट लॉक हो जाता है तो उसे अनलॉक करने के लिए फेसबुक फेशियल रिकॉग्निशन की मदद लेगा। फेसबुक ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

    यह फीचर ऐसे समय में काफी मददगार होगा अकाउंट लॉक होने पर आपको टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन मैसेज नहीं मिल रहे हों या फिर आप ई-मेल एक्सेस नहीं कर पा रहे हों। खासकर प्लेन या ट्रेवल के समय ऐसी स्थिति आ सकती है।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया रिसर्चर Devesh Logendran ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और उन्होंने फेसबुक से इस बारे में कॉन्फॉर्मेशन भी मांगी है। जवाब ने फेसबुक ने कन्फर्म करते हुए कहा है कि कंपनी फेशियर रिकॉग्निशन फीचर पर काम कर रही है ताकि अकाउंट वेरिफिकेशन आसानी से हो सके। यह फीचर उसी डिवाइस में काम करेगा जिसमें आपने पहले से फेसबुक लॉगिन किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें