फेसबुक ने चुनावी पोस्ट शेयर करने वाले 800 अकाउंट किए बंद

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 12 Oct 2018 03:11 PM IST
Facebook blocked 800 accounts that related from Elections
FACEBOOK BLOCK

    तमाम विवाद और डाटा लीक के लिए आलोचनाएं झेलते हुए फेसबुक ने बड़ा फैसला लिया है। फेसबुक ने 800 अकाउंट और पेज बंद कर दिए हैं। फेसबुक का कहना है कि ये अकाउंट और पेज इसलिए बंद किए गए हैं, क्योंकि इनके जरिए लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इनमें 559 फेसबुक पेज और 251 अकाउंट शामिल हैं।

    फेसबुक ने जानकारी दी है कि इनमें से कई अकाउंट और पेज एक ही नाम से थे और उनपर एक ही कंटेंट शेयर हो रहे थे। फेसबुक ने कहा है कि 800 अकाउंट उसके नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जिन अकाउंट और पेज को बंद कर दिया गया है वे किसी खास राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित थे।

    ये भी पढ़ेंः क्या सच में 48 घंटों तक बंद रहेगा इंटरनेट? जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

    हालांकि फेसबुक ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने अकाउंट दक्षिणपंथी और कितने वामपंथी थे। फेसबुक ने यह फैसला अमेरिका में लिया है, उम्मीद है कि 2019 में भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान भी फेसबुक ऐसा ही कोई कदम उठाएगा।

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में फेसबुक ने कहा था कि वह भारत में आगामी चुनावों के दौरान अपने प्लेटफार्म पर राजनेताओं और आम जनता में सीधे संवाद को बढ़ावा देगा, लेकिन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ने साथ ही ये भी कहा कि चुनावों को साफ-सुथरा व पारदर्शी बनाए रखने के लिए वह अपने प्लेटफार्म पर भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट को रोकने की भी तैयारी करेगी। फेसबुक ने इसके लिए चुनावों के दौरान एक विशेष टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें