X Dislike Button: यूट्यूब की तरह अब X पर भी मिलेगा डिसलाइक बटन, केवल वेरिफाइड यूजर्स के लिए होगा रिलीज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अब अपनी नापसंदगी जाहिर करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होगा। एक्स अपने प्लेटफॉर्म पर डिसलाइक बटन की टेस्टिंग कर रहा है और बहुत जल्द इसे पेड़ यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा।

विस्तार
एलन मस्क जब से एक्स (X) के मालिक बने हैं, वे लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार चर्चा का विषय है प्लेटफॉर्म का नया डिसलाइक बटन। मस्क ने घोषणा की है कि अभी इस फीचर को केवल पेड़ सब्सक्राइबर्स के लिए ही रोलआउट किया जाएगा। यानी केवल वही लोग किसी पोस्ट को डिसलाइक कर पाएंगे जिनके पास ब्लू टिक है या जो एक्स की प्रीमियम सर्विस के सब्सक्राइबर हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला?
एलन मस्क ने खुद एक पोस्ट के जरिए इस बदलाव की वजह साफ की है। उन्होंने कहा, "स्पैम बॉट्स के हमलों को रोकने के लिए, अब डिसलाइक बटन का इस्तेमाल सिर्फ सब्सक्राइबर्स और वेरिफाइड अकाउंट्स ही कर सकेंगे।" दरअसल, मस्क का मानना है कि फर्जी मशीनी खाते (बॉट्स) अक्सर किसी खास नैरेटिव को दबाने या किसी को जानबूझकर टारगेट करने के लिए डिसलाइक बटन का गलत इस्तेमाल करते हैं।
फर्जी अकाउंट्स या बॉट्स की समस्या एलन मस्क के लिए कोई नई नहीं है। साल 2022 में ट्विटर को खरीदने से पहले ही उन्होंने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। एक वक्त तो ऐसा भी आया था जब उन्होंने बॉट्स की अधिक संख्या के कारण डील तक रद्द करने की धमकी दे दी थी। मस्क का हमेशा से आरोप रहा है कि पुराने मैनेजमेंट ने बॉट्स के खतरे को कम करके आंका था।
बॉट्स के खिलाफ सख्त हैं मस्क
मस्क अब एक्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहां केवल असली और असली लोग ही चर्चा करें। वे लगातार उन बॉट्स के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं जो अपने आप जवाब देते हैं और विज्ञापनों या भ्रामक खबरों को फैलाते हैं। हालांकि, एक्स पर पहले से ही फर्जी खातों और हेरफेर को रोकने के लिए नीतियां मौजूद हैं, लेकिन मस्क के आने के बाद इन पर कार्रवाई और तेज हो गई है।
एक साल में 80 करोड़ फर्जी अकाउंट्स किए सस्पेंड
एक्स ने अपने प्लेटफॉर्म से फर्जी अकाउंट्स को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। कंपनी के मुताबिक पिछले 12 महीनों में करीब 80 करोड़ अकाउंट सस्पेंड किए गए हैं। ये कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर मैनिपुलेशन, स्पैम और फर्जी नेटवर्क को रोकने के लिए की गई थी।
फिलहाल एक्स (X) के दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ सक्रिय मासिक यूजर हैं। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म पर सक्रिय यूजर्स से कहीं ज्यादा संख्या फर्जी अकाउंट्स या बॉट्स की थी।
बॉट और स्पैम अकाउंट क्या होते हैं?
बॉट अकाउंट वे होते हैं जो बड़ी संख्या में आक्रामक या भ्रामक गतिविधियां करते हैं और दूसरे यूजर्स के अनुभव को खराब करते हैं। वहीं स्पैम अकाउंट आमतौर पर बार-बार अनचाहा कंटेंट पोस्ट करते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर कम गुणवत्ता वाला कंटेंट तेजी से फैलता है।
- Tim Cook: 'स्क्रीन छोड़िए, कुदरत से जुड़िए', एपल सीईओ टिम कुक ने स्मार्टफोन यूजर्स को दी सलाह
- हवा और पानी के बाद अब बिकेगी धूप: 50,000 मिरर स्पेस में भेजने का प्लान, एक घंटे के लिए देने होंगे 4 लाख रुपये
- एपल का बड़ा फैसला: अब इतिहास बन गया iPhone 5; कंपनी ने ऑब्सोलीट लिस्ट में किया शामिल
- X Down: दुनियाभर में डाउन हुआ X, यूजर्स को नहीं दिख रहे नए पोस्ट, एप और वेबसाइट दोनों में दिक्कत