सैमसंग के नए फोन में होगा ऐसा फीचर जो दुनिया के किसी फोन में नहीं

Samsung ने एक ऐसी घोषणा की है जो आज तक किसी दूसरी कंपनी ने नहीं की है।
जी हां, सैमसंग ने 512 जीबी स्टोरेज वाले फोन का ऐलान है। ऐसे में सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन 512 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। अगर ऐसा होता है कि अपने स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा स्टोरेज देने वाली दुनिया की पहली कंपनी सैमसंग बन जाएगी।
ये भी पढ़ेंः एयरटेल ने इन दो प्लान में किया बड़ा बदलाव, अब मिलेगा हर दिन 3GB डाटा
फिलहाल जिन फोन में 128 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज मिल रही है उन्हें हाई स्टोरेज फोन माना जा रहा है लेकिन यह धारणा जल्द ही बदलने वाली है। सैमसंग ने नई चिप का ऐलान करते हुए बताया कि 512 जीबी स्टोरेज वाली चिप में 64 लेयर्स होंगे। इस नई चिप में 860 एमबी प्रति सेकेंड की दर से डाटा रीड और राइट किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें 10 मिनट तक 4K अल्ट्रा HD वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी नोट 8 में मिल सकती है 512 जीबी की स्टोरेज

सैमसंग ने अपने एक बयान में कहा है कि उसके अगले फ्लैगशिप फोन में 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि साल 2018 की शुरुआत में लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी नोट 8 में आपको 512 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है।