YouTube Shorts: अब नए वीडियो एडिटर से एडिट करें वीडियो, AI स्टीकर्स के साथ आए कई सारे टूल्स
यूजर्स जल्द ही म्यूजिक की बीट पर वीडियो को सिंक कर सकेंगे और अपने वीडियो को परफेक्ट बना सकेंगे। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी वीडियो में अपने फोन की गैलरी की किसी भी तस्वीर को स्टीकर्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए भी यूजर्स एआई स्टीकर्स बना सकेंगे।

विस्तार
यदि आप भी कंटेंट क्रिएटर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूट्यूब ने YouTube Shorts के लिए एक नया वीडियो एडिटर रिलीज किया है जिसके इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा YouTube Shorts के लिए कई सारे नए टूल भी जारी होंगे जिनमें एआई स्टीकर्स भी शामिल होंगे।
यूजर्स जल्द ही म्यूजिक की बीट पर वीडियो को सिंक कर सकेंगे और अपने वीडियो को परफेक्ट बना सकेंगे। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी वीडियो में अपने फोन की गैलरी की किसी भी तस्वीर को स्टीकर्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए भी यूजर्स एआई स्टीकर्स बना सकेंगे।
YouTube जल्द ही अपने Shorts Video Editor को नए और एडवांस फीचर्स के साथ पेश करने जा रहा है। इस नए एडिटर में क्रिएटर्स को जूम करने, क्लिप्स को स्नैप करने, री-अरेंज करने और डिलीट करने की सुविधा मिलेगी, जिससे वीडियो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा सटीक और आसान हो जाएगी।
अब क्रिएटर्स वीडियो में टाइम के हिसाब से टेक्स्ट जोड़ सकेंगे, साथ ही एडिटर के अंदर ही म्यूजिक भी शामिल कर सकेंगे। अभी तक ऐसे एडिटिंग के लिए क्रिएटर्स को थर्ड पार्टी एप्स का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब इस नए फीचर-पैक्ड इन-एप एडिटर से उनकी निर्भरता कम हो सकती है।