World Physiotherapy Day 2023: पांच बेस्ट फिजियोथेरेपी मोबाइल एप, नहीं पड़ेगी डॉ. के पास जाने की जरूरत

आज यानी आठ सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस है। एक्सरसाइज की तरह ही शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फिजियोथरेपी की जरूरत होती है। कई बार कुछ बीमारियों या फिर शरीर के दर्द को कम करने के लिए भी डॉक्टर फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह देते हैं। कमर दर्द, पीठ दर्द और पैरों में दर्द की लिए सबसे पहले फिजियोथेरेपी की सलाह दी जाती है। आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के खास मौके पर हम आपको पांच बेस्ट फिजियोथेरेपी मोबाइल एप्स के बारे में बताएंगे।

Physiopedia
इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली है। इसे एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप पर फिजियोथेरेपी से जुड़े आर्टिकल भी मिलेंगे। आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से फिजियोथेरेपी के तरीकों को भी सर्च कर सकते हैं। इसमें ढेर सारी कैटेगरी भी हैं जिनमें पैर से लेकर हाथ और पीठ तक के फिजियोथेरेपी के तरीके बताए गए हैं।

Sports Injury Rehabilitation
यह एप खासतौर पर उनके लिए है जिन्हें खेलकूद के दौरान चोट लग जाती है या फिर मोच आ जाती है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर 3.9 की रेटिंग मिली है। इस एप में हर दिन टास्क दिए जाते हैं। इसके अलावा इस एप में एक्सरसाइज के लिए अलग-अलग फेज भी हैं।
- 08 सितंबर की लॉन्चिंग: टेक्नो ने लॉन्च किया नया फोन, Galaxy A54 का भी नया वेरियंट आया
- Upcoming Phone: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फ्लैगशिप फोन, लिस्ट में आईफोन 15 सीरीज भी शामिल
- Scam Alert: ठगी का नया तरीका बना सकता है कंगाल! सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया लाखों का चूना
- Android Tips: फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो न हों परेशान, इन ट्रिक्स से ला सकेंगे वापस