क्या आपका भी व्हाट्सऐप हुआ था रात में बंद ? ये थी वजह

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2017 11:22 AM IST
WhatsApp Suffers global outage on Wednesday Night
whatsapp video calls

    थोड़ी देर के लिए इंटरनेट बंद हो जाता है तो हम बेचैन हो जाते हैं। जरा सोचिए इंटरनेट चल रहा हो और व्हाट्सऐप बंद हो जाए तो कितनी बेचैनी होगी। बुधवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ। बुधवार को कई व्हॉट्सऐप यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने मे दिक्कतें आईं। यह परेशानी भारत सहित दुनिया भर के कई देशों के यूजर्स को हुई है। बता दे कि 2 सप्ताह पहले भी व्वहॉट्सऐप डाउन हुआ था।

    डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर के करीब 55 फीसदी यूजर्स को बुधवार की रात व्हाट्सऐप में कनेक्शन की दिक्कत हो रही थी, जबकि 35 फीसदी यूजर्स को मैसेज रिसीव नहीं कर पा रहे थे। वहीं 10 फीसदी यूजर्स का तो ऐप ही नहीं खुल पा रहा था। व्हाट्सऐप यूजर्स को यह परेशानी बुधवार की रात करीब 10:30 बजे हुई थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, यूरोप, ब्राजील और साउथ अमेरिका में अभी भी यूजर्स को परेशानी हो रहरी है, हालांकि भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स को अब कोई दिक्कत नहीं है। व्हाट्सऐप ठीक से काम करने लगा है। बता दें कि इस समय दुनिया भर में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या 1.2 बिलियन से अधिक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें