WhatsApp: अब बर्थडे मैसेज भेजने के लिए नहीं जागना पड़ेगा आधी रात, व्हाट्सएप जल्द ला रहा ये खास फीचर
WhatsApp Schedule Message Feature:
अब अगर आप किसी को मैसेज भेजकर बर्थडे विश करना चाहते हैं तो आपको यह करने के लिए देर रात जागना नहीं पड़ेगा। दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने मैसेज पहले से तय समय पर भेज सकेंगे।

विस्तार
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकती है। इस फीचर की मदद से यूजर पहले से मैसेज टाइप करके उसे तय तारीख और समय के लिए सेट कर सकेगा। तय समय आने पर मैसेज अपने आप रिसीवर तक पहुंच जाएगा, इसके लिए यूजर को दोबारा एप खोलने की जरूरत नहीं होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर पर काम कर रहा है। जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है। अपडेट के अनुसार, यूजर अपनी पसंद की डेट और टाइम चुन सकेगा। जैसे ही तय समय आएगा, मैसेज ऑटोमैटिकली डिलीवर हो जाएगा।
क्यों खास होगा यह फीचर?
यह फीचर कई तरह से काम आएगा। अगर आपको किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजनी हैं, तो आधी रात तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से मैसेज शेड्यूल कर दीजिए और वह ठीक समय पर पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: Airtel Recharge: पूरे साल चलानी है SIM? जानिए Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वाला प्लान
इसके अलावा रिमाइंडर भेजना आसान हो जाएगा। ग्रुप में कोई घोषणा करनी हो या मीटिंग से जुड़ी जानकारी साझा करनी हो, तो भी यह फीचर बेहद काम का साबित होगा। बिजनेस यूजर्स के लिए यह सुविधा और भी फायदेमंद रहेगी, क्योंकि वे तय समय पर ग्राहकों को संदेश भेज सकेंगे।
कैसे काम करेगा शेड्यूल मैसेज फीचर?
- इसमें यूजर को पहले की तरह चैट में मैसेज टाइप करना होगा। इसके बाद उसे शेड्यूल करने का विकल्प मिलेगा। मैसेज एक कतार में सेव रहेगा और तय समय आने पर अपने आप भेज दिया जाएगा।
- शेड्यूल किए गए सभी मैसेज एक अलग सेक्शन में दिखाई देंगे, जहां यूजर देख सकेगा कि उसने कितने मैसेज शेड्यूल किए हैं। इन मैसेज को एडिट, मैनेज या डिलीट भी किया जा सकेगा।
- खास बात यह है कि डिलीवरी से पहले मैसेज हटाने पर रिसीवर को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। यह सुविधा पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी।
गौरतलब है कि iOS पर WhatsApp में शेड्यूल मैसेज जैसी सुविधा पहले से मौजूद है, लेकिन वह Shortcuts एप के जरिए ऑटोमेशन बनाकर करनी पड़ती है। यह तरीका थोड़ा जटिल है और सभी यूजर्स के लिए आसान नहीं है। इसी वजह से कंपनी अब इसे सीधे एप में बिल्ट-इन फीचर के रूप में लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं हुआ है, लेकिन जल्द रोलआउट की उम्मीद है।
- Airtel Recharge: पूरे साल चलानी है SIM? जानिए Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वाला प्लान
- Gemini 3.1 Pro: गूगल ने लॉन्च किया Gemini 3.1 Pro, जटिल सवालों के लिए और ज्यादा समझदार बना AI मॉडल
- Airtel का बड़ा एलान: अब सभी पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें पूरी डिटेल
- AI Impact Summit: पीएम मोदी ने OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन से की मुलाकात, भारत में AI के विस्तार पर हुई चर्चा