WhatsApp Tips: इन तीन तरीकों से अपने अकाउंट को सिक्योर, नहीं तो हो जाएगा हैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

यदि आप व्हाट्सएप का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके व्हाट्सएप के हैक होने का खतरा अधिक है या दूसरे शब्दों में कहें तो उसकी सिक्योरिटी को कोई गारंटी नहीं है। इसलिए हमेशा अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करते रहें।

विज्ञापन
WhatsApp safety guide 3 tips to keep your account protected
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp स्कैम देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी बहुत जरूरी है। इसके लिए WhatsApp नए-नए सिक्योरिटी फीचर्स पर काम भी कर रहा है, लेकिन इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। आज हम आपको WhatsApp अकाउंट को सिक्योर करने के तीन तरीके बताएंगे। आइए जानते हैं...

    व्हाट्सएप में 6 डिजीट का एक सिक्योरिटी कोड होता है जिसे ऑन कर देने के बाद भविष्य में जब भी उस अकाउंट को लॉगिन करेंगे तो यह कोड आपसे मांगा जाएगा। यह कोड मैसेज, कॉल के जरिए मिलता है। इस कोड की मदद से किसी भी व्हाट्सएप अकाउंट को लॉगिन किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    यदि आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस अचानक से खत्म हो जा रहा है या लॉगआउट हो जा रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो तुरंत अपने अकाउंट को लॉगिन करें। इसके अलावा यदि किसी लैपटॉप पर आपका व्हाट्सएप लॉगिन है तो उसे भी चेक करें कि लिंक डिवाइस में कौन-कौन सी डिवाइस के नाम आ रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें