WhatsApp के बाद टेलीग्राम और सिग्नल भी हो सकते हैं हैक: साइबर सिक्योरिटी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Nov 2019 04:09 PM IST
WhatsApp rivals Signal and Telegram can be hacked too says cybersecurity researchers
whatsapp telegram signal - फोटो : amar ujala

    कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप के हैक होने और 1,400 लोगों की जासूसी की रिपोर्ट सामने आई थी। उसके बाद लोगों ने कहा था कि व्हाट्सएप पर चैटिंग सुरक्षित नहीं है, इसलिए वे अब टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन अब एक और बड़ी खबर आई है जिसमें कहा गया है कि टेलीग्राम और सिग्नल को भी हैक किया जा सकता है।

    साइबर सिक्योरिटी के रिसर्चर्स ने किया दावा

    साइबर सिक्योरिटी के शोधकर्तांओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह पूरी तरह से आधारहीन बात है कि एंड टू एंड इनक्रिप्शन वाले टेलीग्राम और सिग्नल हैक नहीं हो सकते। टेलीग्राम और सिग्नल चैट की प्राइवेसी के लिए कई तरह से सिक्योरिटी लेयर्स से लैस हैं, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि ये दोनों एप भी हैक किए जा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः आपके Whatsapp पर आई है यह वीडियो, तो हो जाए सावधान, नहीं तो हैक होगी निजी जानकारी

    साइबर सिक्योरिटी फर्म के को-फाउंडर राहुल त्यागी ने अपने एक बयान में कहा है कि हैकर्स स्मार्टफोन के जरिए हैकिंग के लिए हमेशा एक बैकडोर की तलाश में रहते हैं। इसी साल जून में ब्राजील के 4 हैकर्स ने एक हजार से अधिक टेलीग्राम अकाउंट्स को हैक किया था। इस हैकिंग के शिकार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो भी शिकार हुए थे।

    वहीं बीते अगस्त में भी कंपनी ने कई यूजर्स का मोबाइल नंबर लीक कर दिया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन दोनों एप्स में चैटिंग के लिए तो तमाम प्राइवेसी फीचर्स हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे फीचर्स सिक्योरिटी के लिए भी काम करें।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp Spyware Attack: 19 भारतीय यूजर्स ने सरकार से मांगा जवाब

    बता दें कि टेलीग्राम में सीक्रेट चैट के लिए एक फीचर है जो मैसेज को इनक्रिप्ट करता है। टेलीग्राम का सीक्रेट चैट सिर्फ दो लोगों के बीच काम करता है, यह फीचर ग्रुप चैट के लिए नहीं है। हालांकि साइबर सिक्टोरिटी की इस रिपोर्ट के बाद टेलीग्राम और सिग्नल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें