Whatsapp: कंपनी ने फिक्स यह बग, बार-बार देखे जा सकते थे View Once वाले मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

हाल ही में इस फीचर में एक बग को लेकर चिंता जताई गई थी, जिससे मीडिया व्यू वंस में भेजने के बाद भी बार-बार देखा जा सकता था। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इस बग के लिए चुपचाप ठीक कर दिया है, हालांकि अमर उजाला की टीम ने जब इस बग को चेक किया तो यह बग अभी भी मौजूद है और व्यू वंस वाली मीडिया को बार-बार देखा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp Reportedly Fixed View Once Media Bug That Allowed Indefinite Viewing Details in hindi
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp ने अगस्त 2021 में तस्वीरों और वीडियो के लिए 'व्यू वंस' फीचर पेश किया था और दिसंबर 2023 में इसे वॉयस मैसेजेज में भी जोड़ा गया। किसी भी मीडिया पर इस फीचर को सक्षम करने के लिए भेजने वाले को शेयर करने से पहले ‘1’ आइकन पर टैप करना होता है। 'व्यू वंस' के साथ साझा की गई सभी मीडिया सामग्री एक बार देखने या चलाने के बाद गायब हो जाती हैं, लेकिन हाल ही में इस फीचर में एक बग को लेकर चिंता जताई गई थी, जिससे मीडिया व्यू वंस में भेजने के बाद भी बार-बार देखा जा सकता था। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इस बग के लिए चुपचाप ठीक कर दिया है, हालांकि अमर उजाला की टीम ने जब इस बग को चेक किया तो यह बग अभी भी मौजूद है और व्यू वंस वाली मीडिया को बार-बार देखा सकता है।

    व्हाट्सएप ने 'व्यू वंस' मीडिया बग को चुपचाप ठीक किया

    एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने एक 'व्यू वंस' मीडिया बग को ठीक कर दिया है, जो प्राप्तकर्ताओं को सीमित समय की मीडिया को एक से अधिक बार देखने की अनुमति देता था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समस्या व्हाट्सएप के iOS संस्करण में पाई गई थी, जबकि एंड्रॉयड संस्करणों में यह बग मौजूद नहीं था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 'व्यू वंस' फोटो या मीडिया को फिर से देखने के लिए, जिसे एक बार खोलकर चैट में बंद कर दिया गया था। iOS उपयोगकर्ताओं को सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा विकल्प चुनना पड़ता था और फिर 'मैनेज स्टोरेज' पर जाना होता था। वहां से उपयोगकर्ता उस संपर्क को खोजकर, जिसने यह मीडिया भेजा था, उनके नाम पर टैप करके उनकी स्टोरेज डिटेल्स देख सकते थे। जब मीडिया को 'Newest' के आधार पर क्रमबद्ध किया जाता था, तो पहले देखे गए 'व्यू वंस' मीडिया टॉप पर दिखाई देते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें