अपडेट: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, कम्युनिटी में पिन कर सकेंगे इवेंट
नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप कम्युनिटी में Pinned Events का फीचर मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद आप कम्युनिटी ग्रुप में किसी अपकमिंग इवेंट को पिन कर सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आने वाला है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप कम्युनिटी में Pinned Events का फीचर मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद आप कम्युनिटी ग्रुप में किसी अपकमिंग इवेंट को पिन कर सकेंगे।
नया फीचर किसी खास मौके या इवेंट के लिए रिमाइंडर लगाने की भी सुविधा देगा। WhatsApp के इस नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.3.20 पर देखा गया है। नए बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नए फीचर की जानकारी Wabetainfo ने दी है।
WhatsApp के इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम्युनिटी के सभी मेंबर किसी इवेंट को मिस नहीं कर पाएंगे। पिन करने के बाद इवेंट की जानकारी एप में सबसे ऊपर ही दिखेगी। सबसे खास बात यह है कि कम्युनिटी के एडमिन को किसी इवेंट के बारे में पिन नहीं करना होगा। इवेंट करने के बाद डिफॉल्ट रूप से यह पिन हो जाएगा और कम्युनिटी में सबसे ऊपर दिखने लगेगा।
- Budget 2024: टेक सेक्टर के लिए क्या थीं पिछले तीन बजट की बड़ी घोषणाएं? आगामी बजट से क्या हैं उम्मीदें
- Tech Tips: WhatsApp में ऐसे बनाएं खुद का स्टीकर, बहुत ही आसान है तरीका
- काम की बात: बड़े काम का है यह सरकारी एप, बंद हो जाएंगे अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स
- Research: गूगल-फेसबुक चुरा रहे एप्स से डेटा, डेटा गोपनीयता कंपनी ने किया रिसर्च, बच्चों की निजता पर खतरा