WhatsApp Update: व्हाट्सएप के इन यूजर्स को मिलने वाला है नया एप अपडेट, बंद हो जाएगी यह पुरानी सर्विस
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। ऐसे में प्लेटफॉर्म आने वाले कुछ समय में मैक यूजर्स के लिए नया एप लेकर आ रहा है। इस नए अपडेट के बाद पुराना एप काम नहीं करेगा।

विस्तार
व्हाट्सएप चैटिंग एप का दुनियाभर में काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। आप भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यहां से बड़ी खबर मिल सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर ला रहा है। इससे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का अनुभव बेहतर हो रहा है। इसी बीच व्हाट्सएप ने मैक यूजर्स के लिए एक बड़ी जानकारी दी है। अगर आप मैक यूजर्स हैं तो जल्द ही आपको एक नया अपडेट मिल सकता है। सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप मौजूदा समय में मैक यूजर्स के लिए इलेक्ट्रॉन आधारित डेस्कटॉप एप को नए एप Catalyst से बदल दिया जाएगा।
मेटा के अधीन आने वाले व्हाट्सएप की हर जानकारी रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने आने वाले इस अपडेट के बारे में बताया है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 54 दिनों के बाद मैक डेस्कटॉप यूजर्स वर्तमान एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कंपनी ने पहले से ही यूजर्स को इस बारे में नोटिफाई करना शुरू कर दिया है।
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इलेक्ट्रॉन एप आने वाले समय में डेस्कटॉप पर काम नहीं करेगा। इसकी जगह पर Catalyst एप मैक यूजर्स के लिए काम करेगा। प्लेटफॉर्म द्वारा एप बदलने पर अगर आपको एप के डेटा की चिंता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कंपनी ने कहा है कि पुराने से नए एप में आसानी से यूजर्स का डेटा पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जो लोग अभी पुराना एप इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अपना पर्सनल डेटा को बैकअप कर लेना चाहिए।
- बरसात में फोन चलाने से पहले जान लीजिए ये जानकारी
- ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन पांच टिप्स का रखें ध्यान
- Tech Tips: फर्जी मोबाइल चार्जर से फोन को हो सकता है बड़ा नुकसान, सही पहचान करने में काम आएगा यह एप
- YouTube Update: यूट्यूब के नए फीचर से आसान हो जाएगा बच्चों के अकाउंट को मैनेज करना, इस तरह से करें एक्सेस