WhatsApp हैकिंग पर कंपनी ने जताया खेद, CERT ने जारी की एडवाइजरी

इंस्टैंट मल्टीमिडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर लगातार विवादों में है। कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप ने खुद अदालत में कहा था कि पिगागस सॉफ्टवेयर के जरिए कुछ लोगों की जासूसीस हुई है, वहीं पिछले सप्ताह ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि एक वीडियो फाइल भेजकर व्हाट्सएप को हैक किया जा सकता है। इस रिपोर्ट के आने के बाद व्हाट्सएप ने कहा कि वीडियो फाइल के जरिए हैकिंग की वजह से कोई यूजर प्रभावित नहीं हुआ है।
व्हाट्सएप ने जताया खेद

वहीं सरकारी सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप ने एनएसओ ग्रुप द्वारा पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनियाभर के 1,400 लोगों की जासूसी मामले पर खेद जताया है। वहीं भारत सरकार को कंपनी से यह उम्मीद है कि वह अपनी सिक्योरिटी मजबूत करेगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर कहा गया है कि व्हाट्सएप में सिक्टोरिटी को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्हाट्सएप ने सरकार से कहा है कि वह सरकार के साथ मिलकर सिक्योरिटी को मजबूत करेगी।
CERT ने जारी की चेतावनी

इसी बीच एक वीडियो के जरिए व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर कंप्यूटर इंमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम इंडिया (CERT-In) ने यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीईआरटी ने कहा है कि व्हाट्सएप पर MP4 फाइल तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में सभी लोगों के लिए सुझाव जारी किया जाता है कि वे अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें।

वीडियो के जरिए डाटा करते है हैक
हैकर्स लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैलवेयर (वायरल) वाली एमपी4 वीडियो (MP4 Videos) फाइल भेजते हैं। इस तरह की वीडियोज को डाउनलोड करने से यूजर्स का निजी डाटा हैक हो जाता है। वहीं, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) को इस खतरे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस वायरस को 'High Severity' की कैटेगरी में डाल दिया था।