WhatsApp: आ रहा गजब का फीचर, वीडियो कॉल शुरू होते ही ऑन नहीं होगा कैमरा
इस नए फीचर में "Turn off your video" नामक एक विकल्प मिलेगा, जिससे यूजर वीडियो कॉल पिक करने से पहले ही वीडियो बंद कर सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल रिसीव करता है, तो वह डायरेक्ट वॉयस-ओनली मोड में चला जाएगा।

विस्तार
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर ला रहा है, जिससे उन्हें वीडियो कॉल पिक करने से पहले ही कैमरा बंद करने का विकल्प मिलेगा। एक नई रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और इसे WhatsApp के बीटा वर्जन में देखा गया है।
यह फीचर एंड्रॉयड ऑथरिटी द्वारा WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.7.3 के APK टियरडाउन में देखा गया, हालांकि यह अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन एप के कोड में छेड़छाड़ कर इसे एक्टिव किया गया।
इस नए फीचर में "Turn off your video" नामक एक विकल्प मिलेगा, जिससे यूजर वीडियो कॉल पिक करने से पहले ही वीडियो बंद कर सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल रिसीव करता है, तो वह डायरेक्ट वॉयस-ओनली मोड में चला जाएगा।
- Starlink: भारत में स्टारलिंक की एंट्री का अश्विनी वैष्णव ने पहले किया स्वागत, बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
- Meta: खुद के चिपसेट से तैयार होंगे एआई मॉडल, मेटा ने शुरू की अपने चिपसेट की टेस्टिंग
- Gemini: गूगल ने लॉन्च किया स्पेशल एआई मॉडल, इसकी मदद से इंसानों की तरह काम करेंगे रोबोट
- Alert: एपल ने जारी किया जरूरी अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल, नहीं तो हैकर्स उठा लेंगे फायदा