फोन में वायरस से निपटने के क्या हैं उपाय, तुरंत देखें

बीबीसी
Sun, 29 May 2016 12:57 PM IST
virus protection for smart phone

    आपका स्मार्ट फोन हर समय इंटरनेट से कनेक्टेड रहता है और ये सिर्फ एक कारण है कि उसमे वायरस का खतरा हमेशा बना रहता है। कभी-कभी हैकरों के कारण आपके स्मार्ट फोन में वायरस भी पहुंच सकता है।

    अक्सर ये सलाह होती है कि अगर वायरस है तो आपके स्मार्ट फोन को फैक्ट्री रिसेट करना पड़ेगा ताकि उसे पूरी तरह से दूर किया जा सके।

    फैक्ट्री रिसेट करने में दिक्कत ये है कि आपका सभी डेटा-गेम्स, फोटो, मैसेज स्मार्ट फोन से मिट जाता है।

    आइये आपको वायरस से बचने के कुछ तरीके बताते हैं ताकि अगर फैक्ट्री रिसेट करना भी पड़े तो वो आपका अंतिम विकल्प हो।

    फोन में वायरस से निपटने के क्या हैं उपाय, तुरंत देखें

    पहले तो ये देखिए कि वायरस की परेशानी क्या सिर्फ उसी समय होती है जब आप एक ऐप चलाते हैं?

    क्या आपने गूगल प्ले स्टोर के अलावा कहीं से कोई ऐप डाउनलोड किया था? और, क्या ये परेशानी तब शुरू हुई जब आपने कोई ऐप डाउनलोड किया था?

    अगर आपका जवाब इनके लिए 'हां' है तो आपको वायरस के लिए चेक करना पड़ेगा।

    सबसे पहले एंटी वायरस इनस्टॉल करके अपने स्मार्ट फोन को स्कैन कर लीजिए।

    स्मार्ट फोन के लिए सबसे जाना मान एंटी-वायरस ऐप में कई नाम आ सकते हैं। उनमें से अगर आप कोई एक चुनना चाहते हैं तो यहां पर और जानकारी मिल जाएगी।

    फोन में वायरस से निपटने के क्या हैं उपाय, तुरंत देखें

    ड्राइड स्मार्ट फोन को 'सेफ मोड' में भी बूट किया जा सकता है। जिसके बाद धीरे-धीरे आप फाइल चुन करके उन्हें डिलीट कर सकते हैं।

    जब स्मार्ट फोन सेफ मोड में चलेगा तो सभी ऐप काम करना बंद कर देते हैं और उनका डेटा कनेक्शन बंद हो जाता है। ऐसा आपके डिवाइस की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

    एंड्रॉयड 4.0 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम में आप आसानी से स्मार्ट फोन को सेफ मोड में बूट कर सकते हैं। लेकिन उससे पुराने डिवाइस के साथ भी ऐसा किया जा सकता है।

    एंड्रॉयड 4.0 या उसके पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम अपनी डिवाइस को ऑफ कर दीजिए। अपने डिवाइस के ऑन-ऑफ बटन को थोड़ी देर तक दबा कर रखिए।

    जब आपको अपने स्मार्ट फोन का लोगो दिखता है तो वॉल्यूम ऊपर और नीचे वाले बटन को दबा कर रखिए जब टेक डिवाइस की बूटिंग पूरी नहीं हो जाती। उसके बाद आप सेफ मोड में होंगे।

    फोन में वायरस से निपटने के क्या हैं उपाय, तुरंत देखें

    एंड्रॉयड 4.0 के बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपने डिवाइस के ऑन-ऑफ बटन को दबा कर रखिए जब तक एक पॉप अप नहीं दिखाई देता है।

    उसके बाद आपको ओके को क्लिक करना होगा जिससे आपका डिवाइस सेफ मोड में बूट होगा।

    उसके बाद आप अपने उन फाइल को डिलीट कर सकते हैं जिन्हें आपको नहीं चाहिए। सबसे बढ़िया होगा कि आपने जो भी ऐप डाउनलोड किए हैं उन्हें डिलीट कर दीजिए।

    उसके बाद वायरस की परेशानी तुरंत काबू में आ जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें