UPI DOWN: 15 दिन में तीसरी बार ठप पड़ी सेवा, सोशल मीडिया ने कहा- ये किसी दिन बर्तन धुलवाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

यूपीआई डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि कैश लेकर चलना होगा रे बाबा, ये यूपीआई किसी दिन फंसा देगा। एक यूजर ने कहा है कि यूपीआई के चक्कर में किसी दिन होटल में बर्तन भी धोना पड़ेगा।

UPI Service stopped for the third time in 15 days social media users said You will have to carry cash Baba
upi payment failed - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) की सर्विस एक बार फिर से डाउन हो गई थी, हालांकि अब ठीक है। 15 दिन में यह तीसरा मौका है जब यूपीआई में दिक्कत आई थी। यूपीआई डाउन होने के कारण लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट्स नहीं कर पाए। कई लोग तो बाजार और दुकान पर ही फंस गए, क्योंकि उनके पास कैश नहीं था।

    इस अचानक आई खराबी ने PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले लोगों और व्यापारियों दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया। यूपीआई डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि कैश लेकर चलना होगा रे बाबा, ये यूपीआई किसी दिन फंसा देगा। एक यूजर ने कहा है कि यूपीआई के चक्कर में किसी दिन होटल में बर्तन भी धोना पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें