Telegram ने पेश किए नए फीचर्स: अब चैनल्स में चेकलिस्ट, सजेस्टेड पोस्ट और मोनेटाइजेशन टूल्स से कमाई होगी आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Jul 2025 11:12 AM IST
सार

Telegram चैनल्स के सब्सक्राइबर्स अब अपने पसंदीदा चैनल्स में प्रमोशनल वीडियो, फैन आर्ट, या रिव्यूज़ जैसे कंटेंट सजेस्ट कर सकते हैं। यह फीचर कम्युनिटी एंगेजमेंट को बढ़ावा देगा। चैनल ओनर कंटेंट को एडिट या नेगोशिएट कर सकते हैं, फिर पब्लिश कर सकते हैं।

Telegram Rolls Out Checklists Suggested Posts and Monetisation Tools in Channels
Telegram new update - फोटो : Telegram

    विस्तार

    Telegram ने शुक्रवार को अपने एप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें क्रिएटर्स के लिए कमाई के नए विकल्पों के साथ-साथ कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपडेट में तीन प्रमुख चीजें कनेक्टिव चेकलिस्ट, सजेस्टेड पोस्ट और मोनेटाइजेशन टूल्स फॉर क्रिएटर्स शामिल हैं।

    अब Telegram Premium यूजर्स व्यक्तिगत चैट या ग्रुप चैट में कलेक्टिव चेकलिस्ट बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल टीम प्रोजेक्ट, शॉपिंग लिस्ट, टास्क ट्रैकिंग आदि के लिए किया जा सकता है। यूजर यह तय कर सकते हैं कि कौन आइटम चेक कर सकता है या लिस्ट में एंट्री जोड़ सकता है। इसे बनाने के लिए अटैचमेंट मेन्यू में जाकर “Checklist” ऑप्शन को चुनें।

    Telegram चैनल्स के सब्सक्राइबर्स अब अपने पसंदीदा चैनल्स में प्रमोशनल वीडियो, फैन आर्ट, या रिव्यूज़ जैसे कंटेंट सजेस्ट कर सकते हैं। यह फीचर कम्युनिटी एंगेजमेंट को बढ़ावा देगा। चैनल ओनर कंटेंट को एडिट या नेगोशिएट कर सकते हैं, फिर पब्लिश कर सकते हैं। सजेस्टेड पोस्ट्स को एक निश्चित तारीख के लिए शेड्यूल भी किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें