Telegram: टेलीग्राम में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, चैनल के मालिक लगा सकेंगे कवर फोटो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Feb 2025 03:56 PM IST
सार

Telegram ने वीडियो अनुभव को और इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। अब उपयोगकर्ता वीडियो का कोई भी स्पेसिफिक टाइम चुनकर लिंक शेयर कर सकते हैं। जब दूसरा उपयोगकर्ता लिंक खोलेगा, तो वीडियो उसी समय से प्ले होगा।

विज्ञापन
Telegram added several new features to its platform details in hindi
Telegram New Update - फोटो : Telegram

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई सारे फीचर्स जारी किए हैं। इन अपडेट्स में सबसे अहम है AI स्टिकर सर्च का विस्तार, जिससे अब उपयोगकर्ता Telegram कम्युनिटी द्वारा बनाए गए कस्टम स्टिकर्स को भी खोज सकेंगे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने वीडियो शेयरिंग और इंटरैक्शन को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

    Telegram ने AI-पावर्ड स्टिकर सर्च फीचर को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था, जिससे यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में स्टिकर्स को सर्च कर सकते थे। अब तक यह फीचर केवल Telegram के आधिकारिक स्टिकर पैक्स तक सीमित था, लेकिन अब यह लाखों कस्टम स्टिकर्स को भी सपोर्ट करेगा। यह फीचर 29 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और अरबी जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह AI मॉडल यूजर्स के इनपुट को समझकर उनके अनुरूप सबसे सटीक स्टिकर दिखाने में सक्षम होगा।

    विज्ञापन

    Telegram ने वीडियो अनुभव को और इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। अब उपयोगकर्ता वीडियो का कोई भी स्पेसिफिक टाइम चुनकर लिंक शेयर कर सकते हैं। जब दूसरा उपयोगकर्ता लिंक खोलेगा, तो वीडियो उसी समय से प्ले होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें