Spotify DOWN: दुनियाभर में स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप, लाखों लोगों को एप ओपन करने में आ रहीं दिक्कतें
डाउन डिटेक्टर ने भी स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। यूजर्स, स्पॉटिफाई के एप और वेबसाइट दोनों पर समस्याओं का सामना कर रहे है।

विस्तार
म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप स्पॉटिफाई (Spotify) की सेवाएं ठप हो गई हैं। यह डाउन दुनिया भर में देखने मिल रहा है। लाखों यूजर्स अपनी पसंदीदा म्यूजिक को सुनने में असमर्थ हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। यूजर्स, स्पॉटिफाई के एप और वेबसाइट दोनों पर समस्याओं का सामना कर रहे है। यूजर्स का कहना है कि एप ओपन करने पर उन्हें 'इंटरनेट कनेक्शन नहीं' का मैसेज मिल रहा है।
डाउन डिटेक्टर ने की पुष्टि
डाउन डिटेक्टर के अनुसार, करीब 5 बजकर 10 मिनट पर यह डाउन देखा गया है। वहीं करीब एक घंटे तक यह डाउन रहा। एप और वेबसाइट दोनों की सेवाएं ठप हुईं थीं। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 64 फीसदी शिकायतें एप को लेकर की गई हैं।
यूजर्स ने दिखाई काली स्क्रीन
डाउन डिटेक्टर को समस्या की रिपोर्ट करने वाले एक यूजर ने कहा, 'मैं अपने 6 महीने के एपल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन का फ्री में उपयोग करने जा रहा हूं।' कुछ लोगों ने एक ब्लैक स्क्रीन शेयर कीजो ऐप खोलने पर उन्हें दिखाई दी। अब आउटेज के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि Spotify ने अपने ट्विटर अकाउंट से आउटेज की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सर्विस में कुछ समस्या है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। आपकी रिपोर्ट के लिए धन्यवाद।
बता दें कि इस वर्ष तक Spotify के 498 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन कितने यूजर्स को सेवाओं में समस्या का सामना करना पड़ रहा है यह स्पष्ट नहीं है।
- Pixel Fold: गूगल जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डिंग वाला पिक्सल फोन, फीचर्स और कीमत की जानकारी आई सामने
- 11 इंच डिस्प्ले और Dolby विजन के साथ लॉन्च हुए Xiaomi Pad 6 और Pad 6 Pro, इसमें है 512GB स्टोरेज और डुअल कैमरा
- Mi Band 8: एमोलेड डिस्प्ले और 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, इसमें है 150 स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
- Apple Store के पांच मजेदार फैक्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश