Pokemon Go Fest 2021: 17 जुलाई से होगा आगाज, भारतीय प्लेयर को फ्री में मिलेगा यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन
चैलेंज पूरा करने के लिए ट्रेनर की मदद ली जा सकेगी। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Niantic ने इस फेस्ट का आयोजन किया है। इसके लिए डेवलपर्स ने भी गूगल प्ले के साथ साझेदारी की है जिसके तहत भारतीय प्लेयर्स को कुछ मजेदार ऑफर्स मिलेंगे।

विस्तार
5वीं एनिवर्सरी के मौके पर Pokemon Go ने Pokemon Go Fest 2021 का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत 17 जुलाई से होगी। इस दो दिन के इवेंट में भारत समेत दुनिया के अन्य देशों के प्लेयर्स भी हिस्सा ले सकेंगे, हालांकि इवेंट में हिस्सा लेने के लिए टिकट खरीदना होगा जिसकी कीमत 399 रुपये है। चैलेंज पूरा करने के लिए ट्रेनर की मदद ली जा सकेगी। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Niantic ने इस फेस्ट का आयोजन किया है। इसके लिए डेवलपर्स ने भी गूगल प्ले के साथ साझेदारी की है जिसके तहत भारतीय प्लेयर्स को कुछ मजेदार ऑफर्स मिलेंगे।
आग्युमेंट रियलिटी गेम Pokemon Go को छह जुलाई 2016 को लॉन्च किया गया था। वैसे छह जुलाई को एक इवेंट की शुरुआत हो गई है जो 15 तक चलेगी और फिर 17 से 18 जुलाई तक पोकेमन गो फेस्ट का आयोजन होगा। टिकट खरीदने वाले प्लेयर दूसरी टीम के साथ पार्टनरशिप कर सकेंगे। वहीं भारतीय प्लेयर हर घंटे के चैलेंज को पूरा करने के लिए ग्लोबल टीम के साथ पार्टनरशिप कर सकेंगे।
फेस्ट के दौरान प्लेयर्स को 24 चैलेंज मिलेंगे। कंपनी ने Google Play के साथ भी साझेदारी की है जिसके तहत फेस्ट में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स को तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फेस्ट के दौरान प्लेयर्स को Flying Pikachu, Darumaka और एक Shiny Darumaka को पकड़ने का मौका मिलेगा। पिकाचू के साथ में एक 5 के आकार का गुब्बारा भी होगा जो इस 5 साल की एनिवर्सरी का प्रतीक है। प्लेयर्स को डेली बोनस फील्ड रिसर्च टास्क भी मिलेंगे जो दूसरे लोकप्रिय पोकेमॉन से इनका मुकाबला कराएंगे।
इस पर टिप्पणी करते हुए, नियांटिक इंक के वाइस प्रेसिडेंट, उमर टेलेज ने कहा, 'भारत नियांटिक के लिए सबसे आशावान बाजारों में से एक है। हम नियांटिक इंक. द्वारा संचालित नए टाइटल्स को पेश करने और निकट भविष्य में भारत के लिए कुछ रोमांचक जमीनी कार्य कर रहे हैं, जैसे कि देश भर में ऑगमेंटेड रियल्टी के अनुभव की फिर से कल्पना करना। Pokémon GO की 5वीं वर्षगांठ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारत में ऑगमेंटेड रियल्टी की विकास क्षमता को इंगित करती है। पोकेमॉन गो फेस्ट 2021 के माध्यम से हम भारत में सर्वश्रेष्ठ एआर गेमिंग लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'Pokémon GO फेस्ट 2021 में खेल रहे भारतीय ट्रेनर्स ग्लोबल चैलेंज एरिना में हिस्सा ले सकेंगे! यह विशेष सुविधा केवल टिकट धारकों के लिए उपलब्ध होगी, और भारत में ट्रेनर्स को हर घंटे एक चुनौती को पूरा करने के लिए दुनिया भर के ट्रेनर्स के साथ सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। यदि ट्रेनर एक चैलेंज को पूरा करते हैं, तो वे शेष घंटे के लिए एक बोनस अर्जित करेंगे। यदि ट्रेनर्स कुल 24 चैलेंजेज को पूरा करते हैं, तो वे Pokémon GO फेस्ट 2021 के बाद के हफ्तों में टाइम, स्पेस और एक मिस्ट्री बोनस अनलॉक करेंगे।
- Poco F3 GT: गेमिंग ट्रिगर के साथ अगल महीने लॉन्च होगा यह फोन, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर
- Whatsapp New Privacy Policy: नए मंत्री के आते ही ठंडे पड़े व्हाट्सएप के तेवर, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात
- Qualcomm ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, कमाल के फीचर्स है लैस
- Redmi Note 10T 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर हुआ जारी