जियो का तोहफा: जियो टीवी पर फ्री में देख सकेंगे 5 साल तक क्रिकेट के सभी मैच

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 21 Sep 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Jio announced a 5 year partnership with Star India, watch all cricket matches on JioTV
jio tv

    रिलायंस जियो ने आखिरकार अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्टार इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जियो की यह साझेदारी अगले 5 सालों के लिए हुई है। इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक जियो टीवी पर क्रिकेट के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। अब जियो के ग्राहक जियो टीवी पर सभी टी-20, सभी वन-डे, अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच और घरेलू मैच का सीधा लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

    इसकी साझेदारी का ऐलान करते हुए जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा, 'Jio अपने उपयोगकर्ताओं को सबसे विशेष सामग्री लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में इस बार JioTV एप के लिए स्टार इंडिया के साथ साझेदारी हुई है, क्योंकि क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक त्यौहार है। इस साझेदारी के साथ, हम जियो उपयोगकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ डिजिटल आधारभूत संरचना के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल सामग्री प्रदान करने के इन दोनों उद्देश्यों को संबोधित करना चाहते हैं।'

    विज्ञापन

    iVoomi iPro की अनबॉक्सिंग: फुल व्यू डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    बता दें कि जियो ने हाल ही में दूसरी सालगिरह के मौके पर डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डाटा फ्री में दिया है। उसके बाद सेलिब्रेशन ऑफर के तहत फ्री में अपने ग्राहकों को 10 जीबी डाटा दिया गया। इसके बाद कंपनी 399 रुपये वाले प्लान पर 100 रुपये का कैशबैक दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें