Tech News: Instagram में आ स्नैपचैट वाला यह फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Instagram के इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है यानी बीटा यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आम लोगों के लिए इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। इंस्टाग्राम ने भी आधिकारिक तौर पर इस फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
सुपरफास्ट इंटरनेट के इस डिजिटल दौर में किसी को कॉपी करना गुनाह नहीं रह गया है। तमाम सोशल मीडिया या अन्य एप्स एक-दूसरे को कॉपी कर रहे हैं। मेटा को इसमें महारत हासिल है। मेटा शुरू से ही अन्य एप के फीचर को कॉपी करता रहा है। Instagram में एक नया फीचर आने वाला है जो कि स्नैपचैट के फीचर का कॉपी है।
Instagram में एक फीचर आ रहा है जिसके बाद यूजर्स अपनी मौजूदा लोकेशन के साथ टेक्स्ट, फोटो या वीडियो शेयर कर सकेंगे। यह उनके पोस्ट में ही नजर आएगा यानी टेक्स्ट, फोटो या वीडियो और लोकेशन एक साथ नजर आएंगे।
Instagram का यह अपकमिंग फीचर स्नैपचैट के Snap Maps फीचर का कॉपी है जिसके साल 2017 में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि इंस्टाग्राम का मैप वाला यह फीचर प्राइवेसी सेटिंग के साथ आएगा।