Threads में आया नया फीचर: इंस्टाग्राम जैसा अकाउंट स्टेटस फीचर हुआ लॉन्च, फेक कंटेंट पर होगा एक्शन
यह नया फीचर यूजर्स को यह देखने की सुविधा देता है कि उनकी कौन-सी पोस्ट या रिप्लाई Threads की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करती है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। यूजर इस स्टेटस को चेक करने के लिए Settings > Account > Account Status में जा सकते हैं।

विस्तार
Meta के स्वामित्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads ने शुक्रवार को एक नया फीचर पेश किया है जिसका नाम है Account Status। यह फीचर पहले केवल इंस्टाग्राम पर उपलब्ध था, लेकिन अब इसे Threads पर भी रोल आउट कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी प्रोफ़ाइल और पोस्ट्स की स्थिति के बारे में अधिक पारदर्शिता और जानकारी देना है।
यह नया फीचर यूजर्स को यह देखने की सुविधा देता है कि उनकी कौन-सी पोस्ट या रिप्लाई Threads की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करती है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। यूजर इस स्टेटस को चेक करने के लिए Settings > Account > Account Status में जा सकते हैं।
- Removed content- पोस्ट पूरी तरह से हटा दी गई हो।
- What can't be recommended- आपकी पोस्ट या प्रोफाइल को Threads की सिफारिशों में शामिल नहीं किया जाएगा।
- Content lowered in feed- आपकी पोस्ट की विजिबिलिटी को कम कर दिया गया हो।
- Features you can't use- कुछ फीचर्स का उपयोग सीमित कर दिया गया हो।
- TRAI: भारत में सस्ता नहीं होगा सैटेलाइट इंटरनेट, कंपनियों से वसूला जाएगा 4% स्पेक्ट्रम शुल्क
- AWACS: किसी देश के लिए आसमानी आंख है यह विमान, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
- WhatsApp: एक साथ आ रहे कई सारे फीचर्स, अब कायदे से होगा AI का इस्तेमाल
- Gemini App: एपल एप स्टोर पर आया जेमिनी एप, अब आईपैड वाले भी कर सकते हैं इस्तेमाल