Update: इंस्टाग्राम पर रील बनाने वालों की आई मौज, नए फीचर से होगा जबरदस्त फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 17 Jul 2024 07:16 PM IST
सार

अगर आप वीडियो चैटिंग एप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही रील्स बनाने के शौकीन हैं तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। कंपनी ने एक खास फीचर पेश कर दिया है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

instagram gets new multi audio track know how it works
Update - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मेटा के अधीन आने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आजकल काफी चर्चा में बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्लेटफॉर्म यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रही है। इंस्टाग्राम अक्सर ऐसे फीचर्स लाता है, जिसकी वजह यूजर्स और क्रिएटर्स दोनों को काफी फायदा होता है। इसी बीच इंस्टाग्राम ने प्लेटफॉर्म पर आए एक नए फीचर की घोषणा कर दी है। नए फीचर का नाम है मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर। इस नई सुविधा से अब यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा।

    इंस्टाग्राम ने बताया है कि अब यूजर्स एक रील में एक साथ बीस ऑडियो ट्रैक का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में यूजर्स का रील्स बनाने का बनाने का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। इंस्टाग्राम के मुताबिक, मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया गया है और भारत में भी यह फीचर प्लेटफॉर्म पर नजर आने लगा है।

    इंस्टाग्राम प्रमुख Adam Mosseri ने कहा, आखिरी रात, आज से शुरूआत, अब यूजर्स एक रील पर एकसाथ बीस ऑडियो ट्रैक का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस वजह से यूजर्स को अपने कंटेंट में काफी आजादी मिलेगी। साथ ही वह बेहतर ढंग से अपना कंटेंट पेश कर पाएंगे। इसके साथ ही रील में ऑडियो को एलाइन करते हुए यूजर्स टेकस्ट, स्किटर्स और क्लीप का भी इंस्टाग्राम एडिटिंग के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे। जब यूजर्स यह सब कर रहे होंगे, तब यूजर्स अपने लिए एक मिश्रित ऑडियो तैयार कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स इस मिक्स ऑडियो को सेव करके बाद में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

    इंस्टाग्राम के नए फीचर के तहत यूजर्स द्वारा बनाई गई ऑडियो की लेबनिंग भी की जाएगी। ऐसे में यह फीचर काफी कमाल का साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स अपने कंटेंट को बेहतर अंदाज में लोगों तक पहुंचा पाएंगे। चलिए आगे जानते हैं कि इंस्टाग्राम मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें