Hotstar Down: कई घंटे डाउन के बाद बहाल हुआ डिज्नी प्लस हॉटस्टार, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान हुआ था क्रैश

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, बेंगलुरू, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और भारत के अन्य शहरों में Hotstar Down देखा गया था।

विज्ञापन
Hotstar down service crashes during India Aus test Users unable to access accounts
Disney+ Hotstar - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सेवाएं कई घंटों के आउटेज के बाद बहाल हो गई हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म सुबह 11:00 बजे से डाउन हो गया था और इसरी सेवा बाधित होने की शिकायतें 12:30 बजे से काफी बढ़ गई थीं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, बेंगलुरू, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और भारत के अन्य शहरों में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सेवा डाउन देखी गई थी। मैच के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान डाउन हो गया था हॉटस्टार

    ओटीटी और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) की सेवाएं भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान डाउन हो गईं थीं। कई यूजर्स ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई थी। यूजर्स को अकाउंट इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। यूजर्स ने ट्विटर पर लॉगिन नहीं होने संबंधी स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी डाउन की पुष्टि की थी।

    विज्ञापन

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने आउटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमारे एप्स और वेब की सेवाएं तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस पर काम कर रही है जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को बहाल कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओपन नहीं हो रहा था एप

    डाउन डिटेक्टर ने भी हॉटस्टार की सेवाएं डाउन होने की पुष्टि की थी। डाउन डिटेक्टर ने आउटेज के 500 से अधिक उदाहरणों की सूचना दी थी। यूजर्स ट्विटर पर भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान हॉटस्टार के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लॉग इन करने का प्रयास करते समय प्राप्त होने वाले एरर मैसेज का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किए। यूजर्स का कहना है कि वह हॉटस्टार एप को ओपन भी नहीं कर पा रहे।

    इन शहरों में हई सबसे ज्यादा दिक्क्त

    डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, भारत के प्रमुख शहरों के यूजर्स को हॉटस्टार का इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में देखने मिली।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें