स्क्रीन रिकॉर्डिंग वाले इस एप को गूगल ने हटाया, कर रहा था जासूसी, तुरंत करें डिलीट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 25 May 2023 01:34 PM IST
सार

यह Android एप स्पेसिफिक एक्सटेंशन वाली फाइलों जैसे वीडियो, ऑडियो, फोटो, वेब पेज, डॉक्यूमेंट और कंप्रेस्ड फाइल तक को चुरा रहा था।

Google Removes this Android Screen Recording App for Spying Users With Trojan
Google Play store पर इस एप को 50,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। - फोटो : maxpixel

    विस्तार

    यदि आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अलर्ट होने की जरूरत है। गूगल ने हाल ही में अपने एप स्टोर से ट्रोजन इंफेक्टेड एप आई रिकॉर्डर एप (iRecorder- Screen Recorder) को हटाया है। इस एप की मदद से यूजर्स की स्क्रीन को रिकॉर्ड किया जा रहा था।

    यदि आपके भी फोन में यह एप है तो इन्हें तुरंत हटाने की सलाह दी गई है। ट्रोजन का पता लगाने वाली सुरक्षा फर्म के अनुसार, एप को पहली बार 2021 में डेवलपर द्वारा अपलोड किया गया था और फिर एक साल बाद यह खतरनाक ट्रोजन कोड से इन्फेक्टेड हो गया।

    50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया एप

    Android App Alert
    Android App Alert - फोटो : अमर उजाला

    गूगल ने हाल ही में अपने गूगल प्ले स्टोर (Play Store) से जिस ट्रोजन-संक्रमित एंड्रॉयड एप को हटाया है, उसे 50,000 से अधिक डिवाइस पर इंस्टॉल किया गया है। यदि आपके फोन में भी यह एप इंस्टॉल है तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें