Google Maps: गूगल मैप्स ने दूर कर दी यूजर्स की बड़ी मुसीबत, अब चुटकियों में समझ जाएंगे रास्ते

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 21 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

अगर आप किसी रास्ते की तलाश के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं और आप मैप्स के जाल में फंस जाते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल मैप्स वॉकिंग मोड फीचर की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

google maps walking mode live camera trick for better direction
Google Maps - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आजकल हर किसी स्मार्टफोन में गूगल मैप्स एप होता है। गूगल मैप्स की मदद से कोई भी रास्ता तलाशा जा सकता है। मगर अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि गूगल मैप्स में किस तरफ जाना है, इस बारे में सही से जानकारी नहीं मिलती है। अधिकतर लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए रास्ते पर उलझ जाते हैं, फिर समझ नहीं है कि दिशा में जाना है। ऐसे में गूगल मैप्स में इस समस्या को अब दूर कर दिया है। गूगल मैप्स वॉकिंग मोड फीचर की मदद से यूजर्स को काफी सुविधा मिलेगी।

    गूगल मैप्स वॉकिंग मोड फीचर के जरिए अब आसानी से अपनी मंजिल की ओर जा सकते हैं। अगर गूगल मैप्स में कोई रास्ता समझ नहीं आए तो फोन को इस तरह से हाथ में पकड़ें जैसे फोन से सेल्फी लेते हैं। ऐसा करने के बाद फोन का कैमरा लोड हो जाएगा और फिर रास्तों पर ऐरो के निशान बने आ जाएंगे। इसके बाद यही ऐरो बताएंगे कि आपको किस दिशा में जाना है। हालांकि, इसके लिए आपको एक सेटिंग करनी होगी तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी प्रक्रिया।

    • सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल मैप्स एप को खोलना है।
    • इसके बाद आपको जहां पर जाना है, वहा की लोकेशन दर्ज करें।
    • फिर आप जिस जगह पर मौजूद हैं, वहां की लाइव लोकेशन डालें।
    • इसके बाद आपको अपनी जरूरत के हिसाब से मोड का चुनाव करना होगा। इसमें दोपहिया, चार पहिया, बस और पैदल के विकल्प मिलते हैं।
    • फिर आपको वॉकिंग मोड का चुनाव करना है। ऐसा करने के बाद फोन को सीधी तरह से पकड़ें, जैसे सेल्फी लेते हैं।
    • ऐसा करने के बाद फोन का कैमरा लोड हो जाएगा।
    • फोन का कैमरा लोड होने के बाद लाइव मोड ऑन हो जाएगा। इसके बाद ऐरो के निशाना के साथ रास्ता बताएगा कि आपको किस दिशा में जाना है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें