रंगों से होगी व्हाट्सएप पर आने वाली फर्जी खबरों की पहचान, रंगों का मतलब समझें

व्हाट्सएप पर फैलती फर्जी खबरों के लिए कंपनी ने एक नया एप बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ताकि ऐसा एप बनाया जा सके जिससे व्हाट्सएप कंपनी मेसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आई खबरों की सच्चाई का पता लगा सके। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली (आईआईटी-डी) के कंप्यूटर साइंस के असोसिएट प्रफेसर पोन्नूरंगम कुमारगुरु की अध्यक्षता में एक टीम यह इस एप पर काम कर रही है।
इस एप में रंग की सहायता से फेक और सही खबर को पहचाना जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि किसी यूजर को एक मैसेज आता है तो हम ऐसे कलर कोड बनाएंगे जो मैसेज की सत्यता को प्रमाणित करेंगे। यदि एप में हरा रंग होगा इसका मतलब है कि मेसेज सही है। पीले रंग का मतलब सिस्टम इस मेसेज को डीकोड नहीं कर पाया और अगर मैसेज आने पर एप में लाल रंग आया तो यह दिखाएगा कि मेसेज फर्जी या फेक है।
इस पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘मैसेज मिलते ही हम मैसेज से जुड़े कॉमन फैक्टर्स का अध्ययन करेंगे। यह मैसेज में फोटो, कोई लिंक या फिर कोई शब्द हो सकता है।’ यदि यह फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज है तो संभवतया यह फेक मेसेज होगा। उन्होंने आगे कहा कहा कि यह एप आनेवाले कुछ महीनों में तैयार हो जाएगा।
इस एप पर काम कर रहे प्रोफेसर का मानना है कि यह ऐप ऐसी स्थिति में बहुत कारगर साबित हो सकता है, जब लोग सिर्फ व्हाट्सएप पर फैली अफवाह को ही सच मानकर किसी को नुकसान पहुंचाने के हज तक जा सकते हैं।