XChat होगा ओपन-सोर्स: कोड सार्वजनिक कर सकते हैं एलन मस्क, जानिए क्या है इसका मतलब

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 10 Feb 2026 01:16 PM IST
सार

XChat Open Source Code:

एलन मस्क अपने मैसेजिंग एप XChat को और सुरक्षित व पारदर्शी बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया है कि कड़ी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद XChat का सोर्स कोड ओपन किया जाएगा। इससे यूजर प्राइवेसी और भरोसे को मजबूती मिलेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
elon musk xchat open source security test privacy explained
XChat प्राइवेट मैसेजिंग एप है - फोटो : WEF

    विस्तार

    बिलियनेयर एंटरप्रेनर एलन मस्क अपने मैसेजिंग एप XChat के सोर्स कोड को जल्द ही ओपन कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में एक X पोस्ट में बताया कि वह XChat के सिक्योरिटी सिस्टम की कड़ी जांच कर रहे हैं, जिसका काम पूरा होने के बाद इसके सोर्स कोड को ओपन किया जाएगा। इसका मतलब है कि यह परखा जाएगा कि चैट सिस्टम हैकिंग, डेटा लीक, जासूसी या साइबर हमलों से कितना सुरक्षित है।

    कोड को ओपन सोर्स करने का क्या है मतलब?

    एलन मस्क के मुताबिक, XChat का पूरा सोर्स कोड ओपन सोर्स किया जाएगा। कोई कंपनी अपने सॉफ्टवेयर को ओपन-सोर्स तभी करती है जब वह चाहती है कि डेवलपर्स, टेक एक्सपर्ट्स और सिक्योरिटी रिसर्चर्स उसे देखें, समझें और उसकी जांच करें। ओपन-सोर्स होने के बाद कोई भी यह परख सकता है कि सिस्टम कैसे काम करता है और उसमें कोई सुरक्षा खामी या कमजोरी तो नहीं है। अगर कोई समस्या सामने आती है, तो उसे जल्दी पकड़ा और सुधारा जा सकता है।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: अब बैकग्राउंड में नहीं चलेगा यूट्यूब! इन यूजर्स के लिए बंद हुआ फीचर, जानिए पूरी डिटेल

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा, ओपन-सोर्स कोड यूजर्स को यह भरोसा भी देता है कि एप के अंदर कुछ छुपाया नहीं गया है, जैसे गुप्त ट्रैकिंग या गलत तरीके से डेटा इकट्ठा करना। यही वजह है कि ओपन-सोर्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित माना जाता है।

    क्या है XChat?

    बता दें कि एलन मस्क के XChat का सीधा मुकाबला व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप्स से है। इसे नवंबर, 2026 में iOS और एंडॉयड प्लेटफॉर्म्स के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका काम मैसेज भेजना है, लेकिन यह व्हाट्सएप और टेलीग्राम से बेहद अलग है और अधिक यूजर प्राइवेसी देने का दावा करता है।

    यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड से आईफोन में फाइल ट्रांसफर होगा आसान; गूगल ला रहा है क्विक शेयर का बड़ा अपडेट

    इसमें बातचीत को अलग-अलग “सर्कल” में बांटा जाता है, जैसे दोस्त, परिवार और काम के लिए आप अलग-अलग सर्कल बना सकते हैं। इससे हर चैट अपने संदर्भ में रहती है और बातचीत आपस में नहीं मिलती।

    XChat कैसे अलग और सुरक्षित है?

    • इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि इसमें अकाउंट बनाने के लिए न तो फोन नंबर की जरूरत होती है और न ही ईमेल आईडी या किसी सेंट्रल अकाउंट की।
    • XChat Nostr जैसे ओपन प्रोटोकॉल पर आधारित है, जहां आपकी पहचान क्रिप्टोग्राफिक कीज से तय होती है। यानी आपकी डिजिटल पहचान पूरी तरह आपके कंट्रोल में रहती है और किसी कंपनी या सर्वर पर निर्भर नहीं होती।
    • XChat में यूजर को यह आजादी भी मिलती है कि वह अपना डेटा कहां और कैसे स्टोर करना चाहता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से रिले और फाइल सर्वर चुन सकते हैं, जिससे आपकी चैट और फाइल्स पर पूरा मालिकाना हक आपके पास रहता है।
    • सुरक्षा के लिहाज से XChat में मैसेज और मीडिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं। डेटा लोकल रूप से एन्क्रिप्ट होकर स्टोर होता है और इसमें दोनों तरफ से मैसेज या मीडिया डिलीट करने की सुविधा भी दी गई है।
    • सबसे अहम बात यह है कि प्लेटफॉर्म किसी भी तरह की यूजर ट्रैकिंग या डेटा कलेक्शन नहीं करता। कोड ओपन-सोर्स होने पर इसकी पारदर्शिता और बढ़ जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें