भूकंप आने से पहले ही आपको बता देंगे ये मोबाइल ऐप

amarujala.com- Written By : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jun 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Earthquakes alerts free mobile apps
Earthquake

    शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में एक के बाद एक भूकंप के झटकों से लोग सहमे हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका जहां तड़के सुबह महसूस किए गए, वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह में दोबारा 8 बजकर 13 पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है, हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के हताहत की खबर नहीं है लेकिन अगर पहले से भूकंप आने की जानकारी मिल जाए तो होने वाले नुकसान को कुछ हद तक रोका जा सकता है। तो चलिए आपको कुछ मोबाइल ऐप के बारे में बताते हैं जो भूकंप आने से पहले ही आपको जानकारी देते हैं।

    माईशेक और अर्थक्वेक अलर्ट जैसे ऐप करेंगे मदद

    Earthquake
    Earthquake

    बता दें कि बर्कले स्थित कैलिफर्निया विश्वविद्यालय की एक टीम ने साल 2016 में 'माईशेक' नाम से एक ऐप तैयार किया था। यह ऐप फोन में मौजूद अक्सेलेरोमीटर की मदद से कंपन को रिकॉर्ड करता है और भूकंप की प्रकृति का कंपन होने पर यह ऐप आपको नोटिफिकेशन देता है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 100,000 - 500,000 डाउनलोड किया गया है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा अर्थक्वेक अलर्ट! नाम का भी एक ऐप आपको प्ले-स्टोर पर फ्री में मिल जाएगा। यह ऐप भूकंप और सुनामी की जानकारी देता है। यह ऐप 4.5 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी देने में सक्षम है। यह ऐप भूकंप की जानकारी लोकेशन सहित बताता है। इसके अलावा Yurekuru Call और GempaDroid जैसे ऐप भी भूकंप और सुनामी की जानकारी देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें