सोनी ने लॉन्च किया Xperia XZ Premium, इसमें है स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट

amarujala.com- Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jun 2017 12:05 PM IST
Sony Xperia XZ Premium launched with Qualcomm Snapdragon 835
sony xperia xz premium

    सोनी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह भारत में आने वाला है पहला ऐसा फोन है जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। बता दें कि वनपल्स 5 में भी 835 चिपसेट है लेकिन यह फोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है। एक्सीपरिया एक्सजेड प्रीमियम की बिक्री 12 जून से सोनी सेंटर, अमेजॉन और चुनिंदा रिटेल स्टोर से होगी। वहीं प्री-बुकिंग 2 जून से 11 जून तक होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी 8,990 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर फ्री में देगी। अमजॉन से प्री-बुकिंग की जा सकती है।

    सोनी एक्सीपिरिया एक्सजेड प्रीमियम की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    sony xperia xz premium
    sony xperia xz premium

    सबसे पहले बता दें कि इस फोन की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में दिखी थी। इस फोन में 19 मेगापिक्सल का रियर मोशन आई कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के खासियत की बात करें तो रियर कैमरा में ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस दिया गया है। इस कैमरे का अपर्टर एफ/2.0 है। कैमरा 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो और 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

    फोन में 5.5 इंच की 4के हाई डायनामिक रेंज डिस्प्ले, स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है। वहीं कंपनी का कहना है कि यूजर्स को अनोखा अनुभव देने के लिए ब्राविया टीवी की टेक्नोलॉजी को इस फोन की स्क्रीन में डाला गया है। फोन में 3250 एमएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है।

    और पढ़ें...