Chingari एप ने लॉन्च किया ऑडियो रूम, यूजर्स को इनाम में मिलेगा गारी टोकन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 May 2022 04:17 PM IST
सार

ऑडियो रूम की खासियत है कि अनलिमिटेड यूजर्स लाइव चर्चा के दौरान जुड़ सकते हैं। लाइव चर्चा के दौरान किसी तरह की अराजकता से बचने के लिए केवल 10 यूजर्स को बोलने का अधिकार मिलेगा।

Chingari powered by GARI forays into the social audio space with Audio Room
Chingari Audio Rooms - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गारी टोकन संचालित भारत के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी (Chingari) ने आज एक और इनोवेटिव फीचर ऑडियो रूम लॉन्च किया है। ऑडियो रूम एक नया इन-एप फीचर है जो यूजर्स को वॉयस आधारित रूम्स बनाने की अनुमति देता है। ऑडियो रूम फीचर की मदद से चिंगारी एप के यूजर्स अपने साथी यूजर्स और फॉलोअर्स के साथ नए तरीके से जुड़ सकते हैं। चिंगारी एप के यूजर्स लॉगिन कर ऑडियो रूम फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ऑडियो रूम की खासियत है कि अनलिमिटेड यूजर्स लाइव चर्चा के दौरान जुड़ सकते हैं। लाइव चर्चा के दौरान किसी तरह की अराजकता से बचने के लिए केवल 10 यूजर्स को बोलने का अधिकार मिलेगा। इस चर्चा के दौरान बातचीत की गुणवत्ता बनाए रखने और चीजों को आकर्षक बनाए रखने के लिए मॉडरेटर के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    मॉडरेटर यह चुन सकता है कि ऑडियो रूम में चर्चा के दौरान कौन यूजर्स बोल सकता है, कौन यूजर्स मौजूद रह सकता है और किस यूजर को बैन करने की जरूरत है। किसी भी ऑडियो रूम में सभी यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के जरिए आपस में बातचीत भी कर सकते हैं। ऑडियो रूम के मॉडरेटर और प्रजेंटर बहुत जल्द अब गारी टोकन से कमाई कर सकते हैं। ऑडियो रूम में जितने भी यूजर्स मौजूद रहेंगे उन्हें गारी टोकन से पुरस्कृत किया जाएगा।

    नए फीचर की लॉन्चिंग पर चिंगारी एप के को-फाउंडर और सीईओ सुमित घोष ने कहा, 'चिंगारी एप में ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। हमारे पास हमेशा से इनोवेटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी रही हैं। ऑडियो रूम इस दिशा में बड़ा कदम है। हमारे यूजर्स और क्रिएटर्स अब नए और आकर्षक तरीके से बातचीत कर पाने में सक्षम होंगे। ऑडियो रूम यूजर्स को अपनी उपस्थिति को कस्टमाइज करने और अपने अनुभव को पूरी तरह कंट्रोल में करने का विकल्प देता है जिनसे यूजर्स थीम, इंट्रेंस इफेक्ट फ्रेम और रिबन का चुनाव कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें